फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrest christian missionaries head at ghazipur

गाजीपुर में ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा को पुलिस ने रोका, संचालक हिरासत में

Mon, 17 Dec 2018 12:07 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Mon, 17 Dec 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
police arrest christian missionaries head at ghazipur
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के एक गांव में रविवार को एक बार फिर ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा को पुलिस ने रोक दिया। साथ ही उसके संचालक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ करने के लिए थाने ले आई। पुलिस ने यह कार्रवाई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की सूचना पर की।  
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह का आरोप है कि ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मसभा और प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्मांतरण का कार्य लंबे समय से किया जाता रहा है, लेकिन जनपद में यह मामला प्रकाश में आने के बाद अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा ने ऐसा न होने देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


क्षत्रिय महासभा युवा के सदस्य इस पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उनका आरोप है कि ईसाई मिशनरी गरीबों और निर्धनों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसका विरोध समय-समय पर किया जाता रहा है। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही महासभा के सदस्य और पदाधिकारी ग्रामसभा मनोरथपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जा रही थी की, मनोरथपुर ग्रामसभा में गोविंद राम के बेटे बैजनाथराम के द्वारा ईसाई  मिशनरी के साथ धर्मसभा के माध्यम से धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। कई बार पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन इसे रोकने की कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

अलावलपुर बाजार से दो सौ मीटर की दूरी पर यह कार्यक्रम किया जा रहा था, जहां पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने ग्रामसभा में पहुंच कर और वहां पर चल रहे प्रार्थना सभा को देखने के बाद बड़ेसर थाने को सूचना दी। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोविंद राम पुत्र बैजनाथ राम  से प्रार्थना सभा से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन संचालक के द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत  नहीं किया गया और न ही सभा कराने के लिए अनुमति ली गई थी।

इतना ही नहीं इसकी सूचना थाने को नहीं दी गई थी। जिसे प्रतीत होता है कि पूरा का पूरा कार्य गैर कानूनी ढंग से किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से सब कुछ चल रहा था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि थाना इंचार्ज को सूचना देने के बाद भी वह मामले में टालमटोल करते रहे।

बाद में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल के हस्तक्षेप से मौके पर पहुंची पुलिस उनको थाने बुलाकर चली गई। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने कहा कि ईसाई मिशनरी द्वारा द्वारा बिना अनुमति के प्रार्थना सभा कराने की सूचना मिली थी। इस मामले में संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed