{"_id":"5b61c7c54f1c1b49778b5746","slug":"police-arrest-a-person-who-kidnap-minor-girl-student-and-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" छात्रा को उठा ले गए बोलेरो सवार, मंदिर में जबरदस्ती रचाई शादी, पुलिस ने एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को उठा ले गए बोलेरो सवार, मंदिर में जबरदस्ती रचाई शादी, पुलिस ने एक को दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढने जा रही एक छात्रा का अपहरण कर उससे जबरदस्ती शादी करने वाले आरोपी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंकुश कुमार को देवाटन चौराहे के समीप पकड़ने के बाद पूछताछ करने के बाद पुलिस उसके फरार साथियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की।
26 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा कोचिंग में पढने के लिए जा रही थी। रास्ते में मनचलों ने किशोरी का अपहरण कर बोलेरो से फरार हो गए थे। 27 जुलाई की भोर में मनचलों ने किशोरी को कोन में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद फरार हो गए।
पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को बताया कि उसी के गांव के रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर वैष्णो मंदिर डाला में ले जाकर उसके साथ शादी की। इसके बाद वे लोग उसे छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंकुश समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बुधवार की अलसुबह देवाटन चौराहे के समीप चाची कला चौकी पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी फरार
सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। शादी करने की बारी आई तो युवक फरार हो गया। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को आरोपी प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।
पीड़ित किशोरी के मुताबिक उसके पड़ोस की रहने वाले एक व्यक्ति की बिहार में रिश्तेदारी है। साल भर पूर्व बिहार से एक युवक अपने रिश्तेदार के यहां आया था उससे उसका प्रेम संबंध हो गया। युवक ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ अवैध संबंध बनाया।
11 जुलाई 2018 को युवती और युवक को आपत्तिजनक हाल में घरवालों ने पकड़ लिया। किशोरी के घरवालों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे डॉयल 100 पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन 12 जुलाई को कोतवाली में युवक ने किशोरी से शादी करने की बात कहते हुए सुलह समझौता कर लिया।
कचहरी में युवक ने किशोरी से कोर्ट मैरेज शादी करने का कागजात भी तैयार कराया। लेकिन मौका पाकर वह फरार हो गया। युवक अपनी मोबाइल भी बंद कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की खोजबीन जारी है। पता न चलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।