फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police and administration scared of farmer death rumors in varanasi

किसान की मौत की अफवाह से पुलिस और प्रशासन के फूले हाथ पांव

Tue, 11 Dec 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police and administration scared of farmer death rumors in varanasi
बनारस में फूलपुर के थानारामपुर गांव में बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों में से एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वाराणसी से सुल्तानपुर तक बन रहे फोरलेन सड़क के निर्माण के तहत बाईपास मार्ग कथौली से फूलपुर तक बनाई जा रही है। रामपुर ग्राम सभा के दो दर्जन से अधिक लोग मुआवजा को लेकर एक पखवारे से काम नहीं होने दे रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम पिंडरा डॉ. एन एन यादव व सीओ सुरेन्द्र नाथ मौके पर पहुंचे और समझाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसी बीच ग्रामीण हरि राम (70) को हार्टअटैक आ गया। परिजन उसे निजी डॉक्टर के यहां ले गए। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौत की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। एसडीएम व सीओ ने समझा लोगों को शांत कराया। इसके बाद एसपीआर मार्तंड प्रताप सिंह समेत अनेक थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसडीएम डॉ. एन एन यादव ने बताया कि किसान के बेहोश होने पर मौत की अफवाह फैला दी गई। अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित किया जा रहा है।


एसडीएम डॉ. एन एन यादव का कहना है कि किसानों का नाम गलत ढंग से खतौनी पर चढ़ गया है। इसके बावजूद उनकी क्षतिग्रस्त फसल के बदले 19 लोगों को नगद 80 हजार रुपये भुगतान किया गया। प्रभावित तीन दर्जन लोगों को भूमि आवंटन के साथ आवास भी की स्वीकृति दी गई है। विरोध कुछ लोगों के चलते हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed