फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police alert regarding TET and Republic Day

टीईटी और गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट

Sun, 23 Jan 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding TET and Republic Day
वाराणसी। विधानसभा चुनाव, गणतंत्र दिवस और टीईटी परीक्षा को लेकर कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस ने शनिवार की देर शाम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्रों और प्रमुख मंदिरों के आसपास के होटलों, गेस्ट हाउस और लॉज को खंगाला। कैंट स्टेशन सहित रोडवेज पर भी पुलिस ने संदिग्ध सामानों और लोगों की तलाशी ली। काशी और वरुणा जोन में पुलिस ने गंगा घाटों, काल भैरव मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। सड़क पर आने व जाने वाले चार पहिया वाहनों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के अनुसार डॉग स्क्वायड व पुलिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर, संकट मोचन मंदिर के आसपास, दुर्गा मंदिर एवं काल भैरव मंदिर, रविदास घाट, अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और सभी भीड़भाड़ वाले चौराहों में चेकिंग की गई। विधानसभा चुनाव के तहत आचार संहिता का पालन कराने के साथ ही टीईटी परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर दायरे में लोगों और दुकानों की तलाशी ली गई। होटलों और गेस्ट हाउस में ठहरे लोगों के आईडी प्रूफ, इंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी आदि बिंदुओं पर जांच की गई। रात दस बजे के बाद सड़कों पर वाहन लेकर निकलने वालों से पूछताछ की गई और वहीं बेवजह घूमने वालों को चेतावनी दी गई। कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी कराया गया। इस दौरान चेकिंग के दौरान लोगों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या कोई सामान मिलता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या फिर डायल-112 पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed