{"_id":"5a1ef2344f1c1b76678be86b","slug":"pok-movement-start-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संसदीय क्षेत्र से शुरू होगा पीओके के लिए आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र से शुरू होगा पीओके के लिए आंदोलन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला और पाकिस्तान का झंडा फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल कराने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अपने आंदोलन की शुरुआत पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से से करेगा। बुधवार को मंच से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान का झंडा और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का पुतला फूंकने के बाद इसका एलान किया।
मंच ने कहा कि काशी से शुरू होने के बाद यह आंदोलन समूचे देश में चलाया जाएगा। वरुणानगरम् में आयोजित पुतला दहन में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि गुलाम कश्मीर भारत का हिस्सा है।
गुलाम कश्मीर की मिट्टी लाकर पूरे देश में ले जाएंगे, लोगों को मिट्टी से जोड़ेंगे। इस आंदोलन की शुरुआत काशी से होगी। पाकिस्तान से गुलाम कश्मीर को खाली कराकर रहेंगे। हमारी माटी हमारा देश नारे के साथ देश भर में आंदोलन चलेगा। संयोजक डॉ. इरफान अहमद ने कहा कि पाकिस्तान का न तो कश्मीर से मतलब है और ना ही कश्मीरियों से। अन्य लोगों ने भी विचार रखे।