{"_id":"6248b1a7b0de754ae736e952","slug":"png-has-also-become-expensive-kitchen-or-restaurant-your-pocket-will-be-loose-varanasi-news-vns646300420","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: अब पीएनजी भी हुई महंगी, रसोई हो या रेस्टोरेंट, आपकी जेब होगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: अब पीएनजी भी हुई महंगी, रसोई हो या रेस्टोरेंट, आपकी जेब होगी ढीली
Sun, 03 Apr 2022 09:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:57 AM IST
सार
घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) में दो रुपये प्रति किलो, व्यवसायिक पीएनजी में 6.02 प्रति किलोग्राम रुपये और उद्योग में प्रयोग होने वाले पीएनजी में 6.26 प्रति किलोग्राम रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
पीएनजी के बढ़े दाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहले घरेलू, फिर व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी से लोग परेशान थे ही, अब नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही गेल की ओर से पीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) में दो रुपये प्रति किलो, व्यवसायिक पीएनजी में 6.02 प्रति किलोग्राम रुपये और उद्योग में प्रयोग होने वाले पीएनजी में 6.26 प्रति किलोग्राम रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
घरेलू पीएनजी के दाम बढ़ने से जहां गृहिणियों को रसोई का बजट बिगड़ने की चिंता सताने लगी है। वहीं कारोबारियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। इससे होटल व रेस्टोंरेंट में खाना महंगा हो सकता है। बता दें कि पिछले माह जहां घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में 50 रुपये बढ़े थे, वहीं, शुक्रवार को 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
इसकी मार जनता झेल ही रही थी कि नए वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही घरेलू, व्यावसायिक व उद्योग में प्रयोग होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
दाम प्रति किलोग्राम
पीएनजी पहले अब
घरेलू 37.22 39.22
व्यावसायिक 45.64 51.66
उद्योग 44.14 50.40
Trending Videos
बढ़ती महंगाई के बीच पीएनजी गैस के दाम बढ़ने का असर रसोई के बजट पर भी पड़ेगा। खाद्य पदार्थों के दाम पहले ही बढ़े हुए हैं। पीएनजी के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो होगा। -सुमन, सुंदरपुर
खाना पकाने के लिए गैस पहली आवश्यकता है। पीएनजी जनता को एक विकल्प के रूप में मिली है। अगर इसके दाम में ऐसे ही वृद्धि हुई तो आम जनता को काफी परेशानी होगी। - सरोज सिंह, बृजइंक्लेव कॉलोनी
खाना पकाने के लिए गैस पहली आवश्यकता है। पीएनजी जनता को एक विकल्प के रूप में मिली है। अगर इसके दाम में ऐसे ही वृद्धि हुई तो आम जनता को काफी परेशानी होगी। - सरोज सिंह, बृजइंक्लेव कॉलोनी
महंगा हो सकता ऑटो से सफर और नौकायन
पेट्रोल, डीजल के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) भी महंगी हो गई है। बढ़े दामों से लोगों के सफर के साथ ही नौका संचालन भी महंगा हो जाएगा। वहीं ऑटो और नाव चालकों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। दरअसल, गेल की ओर से सीएनजी की कीमतों प्रति किलो तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी कीमतें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं।
पहले एक किलोग्राम सीएनजी के लिए 65.98 रुपये खर्च करना पड़ता था। वहीं अब इसके लिए 68.98 रुपये चुकाना पड़ेगा। सीएनजी युक्त नाव चालकों व ऑटो चालकों का कहना है कि ऐसे ही खाद्य पदार्थ के साथ ही पेट्रोल, डीजल के दाम पहले से ही इतने बढ़े हुए हैं, अब सीएनजी के दामों में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही ऑटो का किराया भी बढ़ेगा जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।