{"_id":"671012854e8d228cc30e1d04","slug":"pms-security-cover-will-be-multi-layered-5000-security-personnel-will-be-deployed-varanasi-news-c-20-vns1056-761566-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मल्टी लेयर होगा पीएम का सुरक्षा घेरा, 5000 सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मल्टी लेयर होगा पीएम का सुरक्षा घेरा, 5000 सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
विज्ञापन
रूफ टॉप फोर्स होगी तैनात, ड्रोन सर्विलांस से निगरानी, पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थलों और रूट का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा घेरा मल्टी लेयर होगा। सुरक्षा में एसपीजी, एटीएस समेत 5000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र जवानों की निगहबानी रहेगी। वीआईपी रूट पर रूफ टॉप फोर्स, ड्रोन सर्विलांस से निगरानी की जाएगी।
सिगरा स्टेडियम और हरहुआ के हरिहरपुर में शंकरा नेत्रालय के प्रस्तावित मार्गों का बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निरीक्षण किया। वीवीआईपी मंच, सभा स्थल, कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वार, बैरिकेडिंग, अस्थायी पार्किंग स्थल, सुरक्षा बलों की तैनाती आदि का निरीक्षण किया। वहीं, वीआईपी कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों की सुविधाओं को देखते हुए यातायात डायवर्जन प्लान पहले से लागू कराने आदि को लेकर डीसीपी यातायात को निर्देशित किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वीवीआईपी के सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो।
निरीक्षण में अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त यातायात व प्रोटोकॉल हृदेश कुमार, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन चन्द्रकांत मीना, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।