फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PMO team will see projects before pm modi varanasi visit

पीएम मोदी से पहले परियोजनाओं को देखने बनारस आएगी पीएमओ की टीम

Wed, 04 Jul 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
PMO team will see projects before pm modi varanasi visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम वाराणसी में चल रही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी लेगी। पीएमओ से आने वाली टीम की सूचना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


वाराणसी में चल रही केंद्रीय परियोजनाओं को जांचने के लिए पीएमओ की टीम इसी सप्ताह आएगी। इसमें अक्षय ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर फीडबैक भी लिया जाएगा। दरअसल, जिला प्रशासन ने पीएमओ को जानकारी दी है कि ज्यादातर परियोजनाएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


जबकि कई परियोजनाओं पर अभी काम चल रहा है। इसमें बाबतपुर फोरलेन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सहित कुछ परियोजनाओं का काफी काम बाकी है। ऐसे में पीमएओ की टीम इन परियोजनाओं की वर्तमान हालत पर अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे में अक्षय ऊर्जा और होमी भाभा कैंसर संस्थान की सौगात जनता को देंगे। इसके अलावा रिंग रोड फेज-1, राष्ट्रीय राजमार्ग 56, आईपीडीएस सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
पीएम से पहले पीएमओ की टीम की सूचना के बाद प्रशासनिक मशीनरी ने इन परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए ताकत झोंक दी है।

दो दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम

PMO team will see projects before pm modi varanasi visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। प्राथमिक सूचना के अनुसार चार जुलाई को मुख्यमंत्री यहां पहुंचेंगे और देर शाम से परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

पांच जुलाई को कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से ठीक पहले मुख्यमंत्री का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed