फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PMJAY card throw in dustbin video viral in jaunpur

यूपी : कूड़ेदान में मिले आयुष्मान जन आरोग्य योजना के कार्ड, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 22 Jun 2019 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
PMJAY card throw in dustbin video viral in jaunpur
कूड़ेदाम में फेंका हुए आयुष्मान जन आरोग्य योजना के कार्ड - फोटो : अमर उजाला

सरकार आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भले ही तमाम योजनाएं चला रही हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। इसका अंदाजा उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सुईथाकला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कूड़ेदान में फेंके मिले आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड से लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


19 जून को दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11 बजे अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जैसलाल और एक कर्मचारी के बीच किसी मामले को लेकर मरीजों के सामने ही नोंक झोक होने लगी। अस्पताल परिसर में भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी कर्मचारी ने अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित एक कूड़ेदान में सैकड़ों की संख्या में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के फेंके होने की बात कही। स्वास्थ्य कार्ड फेंके मिलने की जानकारी होते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। सीएचसी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। किसी ने सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय को सूचना दे दिया। उन्होंने डीएम को इसकी जानकारी दी। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रकरण पर जांच के लिए तीन सदस्यी जांच कमेटी बनाई गई है।

जिसका अध्यक्ष अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (भंडार) डॉ. एसपी मिश्रा बनाए गए। सदस्य नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्यक्रम के डॉ. आरके सिंह एवं डिस्टिक को-ऑर्डिनेटर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्यक्रम डॉ. बद्री विशाल पांडेय को नियुक्त किया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जैसलाल को निलंबित कर दिया है। डेंटल हाईजनिस्ट विपनेश एस कुमार सिंह का ट्रांसफर ललितपुर के लिए कर दिया गया है।

उधर सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने पूरे मामले में सरपतहा पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पूरे मामले में खेल हुआ है। कार्ड कहां फेंका गया था। किस चैनल ने वीडियो तैयार किया। वीडियों में सिर्फ कार्ड ही क्यों दिखाया गया सहित कई अहम प्रश्नों का जवाब पुलिस अब तलाश करेंगी।

पुलिस की जांच में कुछ पोर्टल एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े लोग भी आ सकते है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि पुलिस को तहरीर मेरे द्वारा दी गई है। पूरा मामला संदिग्ध है। इससे लगता है कि बदनाम करने की साजिश कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने कुछ लोगों को मिलाकर किया है। ऐसे में पुलिस जांच करेंगी कि पूरा मामला क्या है। उन्होंने बताया कि दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई शासन स्तर से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed