फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM will reach Kashi on 17th on a two-day visit

Varanasi News: दो दिवसीय दौरे पर 17 को काशी पहुंचेंगे पीएम

Fri, 15 Dec 2023 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
PM will reach Kashi on 17th on a two-day visit
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार पीएम 17 दिसंबर को दोपहर तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनका जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। यहां से निकलकर सड़क मार्ग से 3.30 बजे नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन

इसी दिन शाम 5.15 बजे नमोघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5.30 बजे से नमोघाट पर आयोजित काशी-तमिल संगमम के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे। प्रधानमंत्री यहां करीब एक घंटे रहेंगे। इसके बाद नौका विहार कर गंगा आरती देखने भी जा सकते हैं। यहां से पीएम बरेका गेस्ट आएंगे। माना जा रहा है कि पीएम रात में शहर में घूमकर कुछ परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। अगले दिन 18 दिसंबर को सुबह 10.45 बजे बरेका गेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर ने उमरहा स्थित स्वर्वेद मंदिर जाएंगे। यहां पर मंदिर में धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। 11.30 बजे मंदिर का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण में हिस्सा लेने सेवापुरी ब्लॉक के बरकी जाएंगे। करीब घंटे भर के कार्यक्रम के बाद वह दोपहर 2 बजे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed