फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM will communicate with BJP workers on 18

भाजपा कार्यकर्ताओं से 18 को पीएम करेंगे संवाद

Sun, 16 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
PM will communicate with BJP workers on 18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं के साथ पीएम का पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा कर लोगों से नमो एप के जरिये अपने विचार और सुझाव साझा करने को कहा है। वहीं, पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में आयोजन और कार्यक्रम की रूपरेखा से रूबरू कराकर कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील की गई है।
विज्ञापन

सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सांसद बनने के बाद से अब तक पीएम 31 बार बनारस का दौरा कर चुके हैं। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम सुबह 11 बजे नमो एप के जरिए संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री प्रमुख रूप से सभी बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। उन्हें जीत का मंत्र देंगे। बूथ अध्यक्षों का नाम प्रदेश आलाकमान को भेज दिया गया है। कार्यक्रम में विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी वर्चुअली जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed