फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM will address workers on self-reliant economy on February 2

वाराणसी: आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को 2 फरवरी को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, प्रत्येक विधानसभा में लगेंगी एलईडी स्क्रीन

Tue, 01 Feb 2022 12:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Feb 2022 12:34 AM IST
सार

विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 10 बजे से विधानसभा वार, कार्यक्रम स्थल पर शुरू होगा। हर विधानसभा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की फोटो नमो एप पर अपलोड की जाएगी।
 

विज्ञापन
PM will address workers on self-reliant economy on February 2
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो फरवरी को सुबह 11 बजे प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर संबोधित करेंगे। ऑनलाइन होने वाले इस आयोजन के लिए विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन भी लगवाई जाएंगी। साथ ही इस कार्यक्रम भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन


दो फरवरी को होने वाले पीएम के संबोधन को लेकर स्थानीय स्तर पर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन


इसमें विधानसभा में निवास करने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिलों के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, नगर निगम तथा नगर पालिका के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलाध्यक्षों ने कार्यक्रम के लिए तय स्थल की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा प्रभारियों के देखरेख में कार्यक्रम होंगा। सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम के पहले और उसके बाद भी इसका प्रचार-प्रसार कराए जाने को कहा गया है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 10 बजे से विधानसभा वार, कार्यक्रम स्थल पर शुरू होगा। सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बताया कि हर विधानसभा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की फोटो नमो एप पर अपलोड किया जाएगा। 

वाराणसी महानगर में तीन जगहों पर होगा आयोजन 

भाजपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि महानगर में तीन जगहों पर आयोजन कराया जाएगा। इसमें कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता सगुन लॉन महमूरगंज, उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ता गणेश मंडपम, नाटी इमली और दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता शंकर सरदार का बाड़ा, मुकीमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed