{"_id":"5fe384558ebc3e3b8f7caf20","slug":"pm-will-address-farmers-live-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः कल किसानों को लाइव संबोधित करेंगे पीएम, सम्मान निधि की किस्त भी भेजी जाएगी खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः कल किसानों को लाइव संबोधित करेंगे पीएम, सम्मान निधि की किस्त भी भेजी जाएगी खाते में
Thu, 24 Dec 2020 12:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को किसानों को लाइव संबोधित करेंगे। इस मौके पर पीएम सम्मान निधि की किस्त भी किसानों के खाते में लाइव भेजी जाएगी। लाइव संबोधन के अलावा कृषि विभाग की ओर से किसानों को तमाम कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने इसकी व्यवस्था रोहनिया क्षेत्र के जगपुर इंटर कॉलेज के प्रांगण में की है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक अमित मिश्रा ने बताया कि 25 दिसंबर को किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं के बारे में 10 बजे से 12 बजे तक जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 12 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को लाइव संबोधित करते हुए पीएम सम्मान निधि की किस्त भी किसानों के खाते में लाइव भेजेंगे। इसके लिए जगतपुर इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है, जहां कई जिलों के किसानों से पीएम वर्चुअली बात भी करेंगे। हालांकि इसमें बनारस का कोई किसान शामिल नहीं है।
विज्ञापन