फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM tweeted this wonderful picture of Kashi Vishwanath on Mahashivratri, wrote- 'Jai Baba Vishwanath'

PM Modi Tweet: महाशिवरात्रि पर पीएम ने ट्वीट की काशी विश्वनाथ की ये शानदार तस्वीरें, कैप्शन में लिखा...

Sun, 19 Feb 2023 09:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Feb 2023 09:30 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद बाबा का पट भक्तों के लिए खुला और सभी श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा दरबार में पहुंचे। महाशिवरात्रि के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर काशी विश्वनाथ धाम परिसर की तस्वीर शेयर की और लिखा...

विज्ञापन
PM tweeted this wonderful picture of Kashi Vishwanath on Mahashivratri, wrote- 'Jai Baba Vishwanath'
महाशिवरात्रि पर पीएम ने ट्वीट की काशी विश्वनाथ की ये शानदार तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शनिवार सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद बाबा का पट भक्तों के लिए खुला और सभी श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा दरबार में पहुंचे। 

विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर काशी विश्वनाथ धाम परिसर की तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ कैप्शन में जयघोष के साथ लिखा- 'महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर शिवभक्ति में लीन काशी...जय बाबा विश्वनाथ!'
विज्ञापन

 

बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा के दरबार में काशी विश्वनाथ की एक झलक पाने के लिए दर्शनार्थी शुक्रवार की शाम से ही कतार बद्ध होकर इंतजार करने लगे। मंगला आरती के बाद जैसे ही भोर में चार बजे बाबा का पट आम दर्शनार्थियों के लिए खुला तो भक्तों ने जयकारे के साथ बाबा के दर्शन किए। 
महाशिवरात्रि की सुबह चार बजे से लेकर मध्य रात्रि तक करीब सात लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंगला आरती और मध्यान्ह भोग आरती के पश्चात महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार चार प्रहर की आरती होती है जो सुबह तक चलती है इस आरती के चलते बाबा का दरबार महाशिवरात्रि पर्व पर रात भर दर्शनार्थियों के लिए खुला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed