फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm to reach BHU from Airport by road

सड़क मार्ग से बीएचयू आएंगे पीएम

Wed, 24 Dec 2014 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 24 Dec 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
Pm to reach BHU from Airport by road
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को अब बाबतपुर हवाई अड्डे से हेलिकाप्टर के बजाय सड़क मार्ग से लंका पहुंचेंगे। उन्हें इस बीच की लगभग 30 किमी की दूरी तय करने में एक घंटे का समय लगेगा। कोहरे की संभावना को देखते हुए उनके कार्यक्रम में यह परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


काशी में उनके कार्यक्रम की शुरुआत महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी जबकि समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जन्मदिन की बधाई देने से होगा। कार्यक्रम में परिवर्तन की सूचना मंगलवार की देर रात पीएमओ से स्थानीय प्रशासन को प्राप्त हुई। उसके बाद से ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। रात में ही सुरक्षा के जरूरी बंदोबस्त शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन


उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और घना कोहरा भी छा रहा है। इसको देखते हुए दोपहर में प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस बात की संभावना जताई थी कि पीएम को सड़क मार्ग से ही बाबतपुर से लंका पहुंचना पड़ सकता है। अधिकारियों से फीडबैक मिलने के बाद देर रात कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया। पहले प्रधानमंत्री की काशी में 4:55 घंटे समय बिताने की योजना थी लेकिन अब अपने संसदीय क्षेत्र में वे छह घंटे 55 मिनट रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम अब सुबह 7:45 के बजाय नई दिल्ली से 9:20 बजे रवाना होंगे और 10:40 पर बाबतपुर पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे चलकर 11:45 पर लंका पहुंचेंगे। लंका चौराहे पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे अस्सी घाट चले जाएंगे। 15 मिनट तक घाट का निरीक्षण करने के बाद पीएम जगन्नाथ मंदिर के आसपास सफाई अभियान की शुरुआत करेंगे। घाट से पीएम एक बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में अंतर विश्वविद्यालयीय केंद्र की आधारशिला रखने के बाद डीरेका के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed