फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Surya Ghar Yojana: Installation pending in 141 cases despite loan

पीएम सूर्य घर योजना : 141 मामलों में लोन के बाद भी इंस्टॉलेशन लंबित

Wed, 04 Feb 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana: Installation pending in 141 cases despite loan
सीडीओ ने 10 दिन में वेंडरों से समन्वय कर काम पूरा कराने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में लंबित प्रकरणों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में विद्युत विभाग और बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा ने बताया कि कुल 141 प्रकरण वेंडरों के स्तर पर लंबित हैं। इन मामलों में बैंक की ओर से ऋण भुगतान भी कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी वेंडरों की ओर से इंस्टॉलेशन लंबित है। सीडीओ ने वेंडरों से समन्वय स्थापित कर 10 दिन में निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा सच्चिदानंद तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक (बैंक) राजदेव कुमार, समस्त अधिशासी अभियंता (विद्युत), जीएमआर प्रतिनिधि व योजना के तहत पंजीकृत वेंडर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article