फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM, Sonia on Ganga Gerengi

गंगा के मुद्दे पर पीएम को घेरेंगी सोनिया

Thu, 28 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
PM, Sonia on Ganga Gerengi
सोनिया
 गंगा के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी को उनके ही गढ़ बनारस में घेरने की तैयारी की है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस मिशन की कमान संभालेंगी। सोनिया बनारस में रोड शो करने के साथ ही संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात कर गंगा सफाई पर चर्चा करेंगी। मुलाकात के दौरान देश के कई पर्यावरण वैज्ञानिक भी रहेंगे। गंगा की सफाई के लिए पूर्व पीएम राजीव गांधी ने 14 जून 1986 को गंगा परियोजना की शुरुआत यहां काशी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट से की थी। इस बीच बुधवार को कांग्रेस की ओर से जिला प्रशासन को एक पत्र सौंपकर दो अगस्त को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के रोड शो की लिखित जानकारी दी गई।
विज्ञापन



मालूम हो कि सोनिया गांधी दो अगस्त को काशी से कांग्रेस के मिशन यूपी का आगाज करेंगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रभारी गुलाम नबी आजाद, सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित समेत प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। 11 किलोमीटर लंबा यह रोड शो दोपहर में शुरू होगा। रोड शो की इजाजत के लिए बुधवार को कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय से मिला और उन्हें लिखित रूप से दो अगस्त के कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र, विधायक अजय राय, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन



उधर, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में सोनिया गांधी के रोड शो की तैयारी पर चर्चा की गई। तय हुआ कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की ओर से तरना से मोटर साइकल जुलूस के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की जाएगी। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, हाजी तौफीक कुरैशी, जोनल प्रभारी दिग्विजय सिंह, सीताराम केशरी, सैय्यद मुनाजिर हुसैन मंजू, हसन मेंहदी कब्बन, नीलम नुसरत खां, पूनम कुंडू, सलमान अली, मो. जमा खां, इमरान अली आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed