फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's photo removing kindled against BJP

पीएम का फोटो हटाने पर भड़के भाजपाई

Fri, 06 Jan 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Jan 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
PM's photo removing kindled against BJP
पीएम मोदी

विज्ञापन
यात्री विश्रामालय से पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो उखाड़ने को लेकर भाजपाजनों में गहरी नाराजगी है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही बुधवार को कपसेठी चौराहे पर यात्री विश्रामालय में लगा पीएम का फोटो एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने हटवाया था। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को कपसेठी थाने पहुंचे और एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।


कपसेठी में बैनर-पोस्टर हटवाने के दौरान एसडीएम की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। गुरुवार को भाजपा के जिला महामंत्री प्रभात सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कपसेठी थाने पहुंचे और एसडीएम राजातालाब के खिलाफ  कार्रवाई मांग पर तहरीर दी। जिला महामंत्री ने कहा कि अधिकारी सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इन्हें हटाया नहीं गया तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य  होगी। थाने पर जाने वालों में देवेंद्र सिंह, ज्ञानेश जोशी, रिषु सिंह, रूपेश पांडेय, दीपू सिंह, दीपक सिंह, रिंकू तिवारी, अभिषेक दूबे आदि शामिल रहे। उधर, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेेंगे।
विज्ञापन



क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कपसेठी में बने विश्रामालय में प्रधानमंत्री का फोटो प्रशासन आचार संहिता के नाम पर फाड़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो लगा राशन कार्ड बंटवा रहा है। प्रशासन इसे भी फाड़े। लैपटॉप, बर्तन सहित कई योजनाओं में मुख्यमंत्री का फोटो लगा है, इन सभी को प्रशासन हटवाए। इससे साफ होता है कि अधिकारी सपा के दबाव में काम कर रहे हैं। इस विश्रामालय पर न तो पार्टी के चुनाव चिह्न कमल का निशान है और न ही भाजपा का नाम लिखा है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की मानें तो पीएम और सीएम का फोटो आचार संहिता के दायरे में आता है। शुक्रवार से अभियान चलाकर सरकारी विज्ञापनों के होर्डिंग आदि हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed