फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM's constituency Varanasi Congress dont have candidate

पीएम के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को ढूंढे़ नहीं मिल रहे उम्मीदवार

Tue, 24 Jan 2017 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
PM's constituency Varanasi Congress dont have candidate
congress logo

सपा ने कांग्रेस से गठबंधन कर उसे भाजपा के गढ़ में अकेले जूझने के लिए धकेल दिया है। वहीं कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए जिताऊ उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। जिले की कुल आठ में से कांग्रेस को फिलहाल मिली तीन सीटों में से दो शहर की हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आने वाली पांच सीटों में से तीन कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी भाजपा का गढ़ मानी जाती हैं। जिला कमेटी ने इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के पैनल में जो नाम भेजे हैं, वह प्रभावशाली नहीं माने जा रहे हैं। इस बीच शहर उत्तरी सीट को लेकर गठबंधन में पेंच फंसा हुआ है।

विज्ञापन

कैंट सीट से पूर्व सांसद और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। अब पता चला है कि जिला कमेटी की ओर से उनका नाम ही नहीं भेजा गया है। कहा जा रहा है कि वह दिल्ली या लखनऊ से खुद को उम्मीदवार घोषित कराने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का निर्देश मिलने पर वह शहर की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कैंट सीट से ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री का नाम भी चल रहा है।


शहर दक्षिणी सीट से पं. कमलापति त्रिपाठी के पौत्र राजेशपति त्रिपाठी को चुनाव लड़ाने की योजना थी लेकिन उन्होंने चुनाव में लड़ने से इन्कार कर दिया है। इसके चलते यहां कांग्रेस के समीकरण अभी स्पष्ट नहीं है। बता दें कि सबसे पहले इस सीट से कांग्रेस की सीएम पद के चेहरा रहीं शीला दीक्षित का नाम भी चला था।


पिंडरा सीट पर अजय राय की दावेदारी को लेकर कोई संशय नहीं है। वहां से सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर लिया है। दूसरी ओर शहर उत्तरी सीट पर तय होना है कि यहां से सपा या कांग्रेस में से कौन लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed