फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi will lay foundation stone of hydrogen gas plant and inaugurate Amul plant in varanasi

PM Modi Varanasi Visit: हाइड्रोजन गैस प्लांट का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, अमूल प्लांट की भी मिलेगी सौगात

Fri, 09 Feb 2024 12:12 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के काशी दौरे की जानकारी मिलने के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने करखियांव स्थित अमूल प्लांट का निरीक्षण करते हुए समीक्षा की। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi will lay foundation stone of hydrogen gas plant and inaugurate Amul plant in varanasi
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के तीसरे सप्ताह में भेल के हाइड्रोजन गैस प्लांट और सेमी स्पीड वंदे भारत के पार्ट्स निर्माण यूनिट का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी इसी दौरान पिंडरा विधानसभा में अमूल प्लांट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी के काशी आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पिंडरा में जनसभा के लिए स्थान चयन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


रविदास जयंती पर काशी में होने वाले भव्य आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आने की सूचना प्रशासन को मिली है। इसमें शिवपुर क्षेत्र में स्थित भेल के नए हाइड्रोजन गैस प्लांट और वंदे भारत ट्रेन के पार्ट्स निर्माण यूनिट का शिलान्यास तय हो गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी करखियांव में बनकर तैयार अमूल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


इस प्लांट में साइलो के साथ ही प्रोसेसिंग पैकेजिंग चिलिंग ब्यावलर समेत लगभग शत प्रतिशत मशीनें इंस्टाल हो चुकी हैं। दुध, छाछ तथा दुग्ध उत्पादों से बनने वाले लाल पेड़ा, लौंगलता का निर्माण प्लांट में शुरू हो गया है। इस प्लांट से वाराणसी समेत पूर्वांचल के लगभग एक लाख पशुपालकों को लाभ होगा। अमूल की ओर से चंदौली समेत आसपास के जिलों में दूध कलेक्शन प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आगमन की तैयारियों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने करखियांव स्थित अमूल प्लांट का निरीक्षण करते हुए प्लांट के प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री के इसी महीने प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान बनास काशी संकुल (अमूल प्लांट) करखियांव का उद्घाटन करेंगे। मंडलायुक्त ने इस परिसर में प्रधानमंत्री की सभा के लिए भूमि का निरीक्षण किया। यहां बनने वाले स्टेज, सभास्थल पर लोगों के प्रवेश आदि को देखते हुए भूमि के समतलीकरण का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed