फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM narendra Modi Varanasi visit on 23 September on his 42nd tour will gift these special projects

PM Modi:  42वें दौरे पर 23 सितंबर को बनारस आएंगे पीएम मोदी, मेगा रैली से पहले इन खास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Fri, 08 Sep 2023 07:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 07:50 AM IST
सार

PM Modi News: अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को कई खास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। बीते नौ वर्षों में यह उनका 42वां दौरा होगा। पीएम मोदी रोहनिया इलाके में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
PM narendra Modi Varanasi visit on 23 September on his 42nd tour will gift these special projects
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को ही वाराणसी से प्रदेशवासियों को अटल आवासीय विद्यालयों की सौगात देंगे। प्रदेश के 18 विद्यालय बनकर तैयार हैं। लोकार्पण समारोह रोहनिया इलाके में रखा जाएगा। वहीं पीएम मोदी की मेगा रैली भी होगी। विद्यालयों के छात्र, शिक्षक और अभिभावक वर्चुअल जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री गंजारी में बनने वाले पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी कर सकते हैं। फुलवरिया फोरलेन की सौगात शहरवासियों को दे सकते हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी के दौरे की सूचना भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिल गई है। अब पार्टी स्तर से लोकार्पण समारोह व जनसभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनसभा के मंच से ही पीएम काशी सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कार भी देंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह 42वां वाराणसी दौरा होगा।

विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय के बारे में 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। प्रदेश के साथ ही वाराणसी के अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसमें 80 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इनमें 40 छात्र और 40 छात्राएं शामिल हैं। विद्यालय में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों के बालक-बालिकाओं और कोविड-19 के दौरान अपने माता- पिता को खो चुके अनाथ बच्चों को दाखिला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 35वें दिन मसाजिद कमेटी ने रोका ज्ञानवापी का सर्वे, विरोध के बीच दिनभर खड़ी रही एएसआई की टीम

वाराणसी में अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। 10 सितंबर तक विद्यालय का सत्र शुरू हो जाएगा। यहां बता दें कि श्रम विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लोकार्पण के लिए शासन स्तर से ही प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति दे दी गई है। इसके लिए 23 सितंबर के अलावा दो तिथियों को और प्रस्तावित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र होगा। ऐसे में 23 को पीएम मोदी आएंगे।

12 एकड़ में बना है विद्यालय

PM narendra Modi Varanasi visit on 23 September on his 42nd tour will gift these special projects
निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण, - फोटो : अमर उजाला

करसड़ा में 66.54 करोड़ रुपये की लागत से श्रमिक बच्चों के लिए बना अटल आवासीय विद्यालय 12 एकड़ में बना है। इसमें हास्टल आदि की सुविधाएं हैं। इस विद्यालय में कक्षा 12 तक शिक्षा निशुल्क दी जाएगी और कक्षा छह से आठ तक आवासीय व्यवस्था है।

मंच से पीएम विजेताओं को करेंगे सम्मानित

काशी सांस्कृतिक महोत्सव का समापन 24 को होना था। लेकिन पीएम आगमन को देखते हुए 22 को ही कार्यक्रम का समापन होगा। मंच से पीएम मोदी महोत्सव के विजेताओं को भी सम्मानित करेंगे।

निर्माण की धीमी गति पर मंत्री ने जताई नाराजगी

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने करसड़ा में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर हैलीपेड, सभा स्थल की तैयारी और करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अटल विद्यालय प्रदेश के लिए मॉडल बनना चाहिए। मुख्य द्वार पर पानी लगे होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल व कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों से कहा कि गाइड लाइन के अनुसार ही काम हो और अनुमति के बगैर भवन का हैंड ओवर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed