फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi public rally in Mau Uttar Pradesh election

पीएम मोदी बोले- सपा-बसपा तो चाहती हैं कि चुनाव के बाद हो खूब जोड़-तोड़

Tue, 28 Feb 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi public rally in Mau Uttar Pradesh election
मऊ में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मऊ पहुंचे। यहां रैली में मोदी ने यूपी की गरीबी, कानून व्यवस्था से होते हुए गुजरात के गधों और विकास की बात की। मोदी ने बसपा और सपा पर तिकड़मबाजी कर त्रिशंकु विधानसभा बनाने की जुगत का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस को डूबती नाव बताया। इसके अलावा मोदी ने एक बार फिर गुजरात के गधों के बहाने अखिलेश पर पलटवार किया। उन्होंन कहा कि अखिलेश के दिमाग में विकास होता तो वे गधों की बात नहीं करते। 
विज्ञापन


सपा-बसपा त्रिशंकु विधानसभा की जुगत में
मोदी ने कहा कि ये दोनों पार्टियां त्रिशंकु विधानसभा बनाना चाहती हैं ताकि इन्हें जोड़-तोड़ का मौका मिले। मोदी ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव से इन दोनों पार्टियों को अपनी हार दिखने लगी है। इसीलिए पिछले कुछ दिनों से इन दोनों पार्टियों ने नई तरकीब चालू की है, ये दोनों पार्टियां चाहती हैं कि हम भले हार जाएं पर किसी को बहुमत न मिले। 
विज्ञापन


इसके बाद मोदी ने अखिलेश यादव और मायावती पर चुटकी लेते हुए कहा कि बुआ-भतीजे दोनों परेशान हैं, दोनों का कोई मेल नहीं बैठ रहा। मोदी ने आगे कहा कि यूपी में सिर्फ भाजपा और गरीब जनता का मेल बैठ रहा है। इससे पहले मोदी ने कहा कि समाजवादियों की नाव डूब चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ होगा
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में 11 मार्च को नतीजे आएंगे और 13 मार्च को बीजेपी विजय की होली खेलेगी। मोदी ने कहा कि इसके बाद सरकार की पहली कैबिनेट का सबसे पहला फैसला किसानों का कर्ज माफ करने का होगा। 

गधों के बहाने फिर अखिलेश पर निशाना 
मोदी ने कहा, अच्छा होता ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिमाग में विकास नाम की कोई चीज होती, तो उनकी बात गुजरात के गधों तक नहीं अटकती। 
उनको पता होता गुजरात के समुद्री तट कर कंडला नाम का बंदरगाह है। कंडला से गोरखपुर तक 5 हजार करोड़ रुपयों से एक गैस की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। घरों में जैसे नल से पानी आता है, वैसे नल से गैस आएगी। जैसे घरों में गैस आएगा तो यहां कारखाने लगेंगे। क्योकि ऊर्जा की सबसे बड़ी ताकत गैस के आधार पर पाई जाती है।  विकास का एक बहुत बड़ा काम 5 हजार करोड़ रुपये से, गुजरात से कंडला से हम पाइप लाइन लाएंगे। गुजरात को याद करना तो गधों को याद कीजिए वो गधे भी तो शानदार हैं लेकिन कभी कंडला को भी याद कीजिए। 

'यूपी में इतनी गरीबी, लोग गोबर से अनाज निकालकर खाते हैं'

PM Narendra Modi public rally in Mau Uttar Pradesh election
मऊ रैली में नरेंद्र मोदी
मोदी प्रदेश मेंं गरीबी का जिक्र करते हुए कहा, ''जब नेहरू जिंदा थे, तो गाजीपुर के पूर्व सांसद विश्वनाथ ने संसद में भाषण दिया था। जब उन्होंने अपना भाषण खत्म किया तो पूरी संसद की आंख में आंसू थे। पंडित जी ने कहा था कि देश के हुक्मरानों क्या आपको पता है पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसी भुखमरी है, कैसी बेरोजगारी है। उन्होंने कहा था कि संसद में बैठा कोई व्यक्ति इस बात पर विश्वास नहीं करेगा कि गरीब लोग गाय-भैंस के गोबर को धोकर उसमें से अनाज के दाने खाता है। ये पूर्वी उत्तर प्रदेश का हाल है, जो पंडित जी लोकसभा में बयान किया था''। 

मोदी ने आगे कहा, "50 साल हो गए। इनकी मानसिकता देखिए, एक रिपोर्ट बनाई गई थी, वो आज भी डिब्बे में बंद पड़ी थी। आपने मुझे सेवा करने का मौका दिया। हमने रिपोर्ट बाहर निकाली। आपको हैरानी होगी कि पटेल समिति की रिपोर्ट ने कहा था कि मऊ, गाजीपुर रेललाइन तुरंत लगानी चाहिए। इससे विकास होगा। ये आपका वोट मांगने से उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ये काम नहीं किया।"

मोदी ने कहा, "भाई मनोज सिन्हा रेल मंत्री बने, इसी इलाके से बने। उन्होंने रिपोर्ट को निकाला। मैं खुद विश्वनाथ सिंह जी को श्रद्धांजलि देने आया, आज उस रेल का काम शुरू करवा दिया। विकास ऐसे होता है। गंगाजी के ऊपर रेल और रोड ब्रिज का काम भी अटका पड़ा था। हमने पौने दो हजार करोड़ रुपए की लागत से उस ब्रिज का काम भी शुरू कर दिया। काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विकास यहां की पहली आवश्यकता है। हमारी सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।"

मोदी ने कहा, यूपी में भाजपा ऐसी सरकार देगी, जो गरीबों का विकास करेगी। मुझे पूर्वांचल के विकास के लिए काम करना है। मैं पंडित नेहरू के सामने हुआ भाषण कभी भूल नहीं सकता हूं। मेरे लिए तो वही भाषण आदेश है। भले ही मैं बच्चा था, लेकिन आज भी उनकी आवाज मेरे कानों में गूज रही है। मुझे पूर्वी उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना है। 

रैली में मोदी के भाषण की अहम बातें 

PM Narendra Modi public rally in Mau Uttar Pradesh election
मऊ में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी
- मउ रैली में मुझे तीन-तीन सभाएं नजर आ रही हैं, इस प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 

- आज पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है, अब तक मतदान के जितने भी चरण हो चुके हैं, सभी शांतिपूर्ण रहे। इसके लिए मैं मतदाताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

- मतदान के पहले ही दौर से जिस तरह भाजपा के लिए जनसमर्थन उभरा है, सब लोगों ने मान लिया है कि अब यूपी में भाजपा और साथी दलों की सरकार बन जाएगी।

- भाजपा को यूपी में अकेले ही पूर्ण बहुमत मिलने वाला है, लेकिन फिर भी साथी दल सरकार का हिस्सा होंगे।

- हम चुनावी तिकड़म करने वाले लोग नहीं, सबका साथ-सबका विकास करने वाले लोग हैं।

- सपा पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, चुनाव घोषित हुआ तो सपा को डर लगा कि चुनाव नहीं जीत पाएंगे, इसीलिए आनन-फानन में कांग्रेस की गोद में बैठ गए। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस को भी डूबती नाव बताया। उन्होंने कहा सपा वाले डूबती नाव में सवार हैं। 

- मोदी ने आगे कहा कि जनता तस्वीरों की चमक से नहीं चौंकती, वह दूध का दूध और पानी का पानी करना जानती है। 

- मोदी ने कहा सपा, कांग्रेस और बसपा चुनाव जीतने के लिए प्रयास करें लोकतंत्र में उनका हक है, भाजपा को पराजित करने के लिए भांति-भांति की कोशिश करे लोकतंत्र में वाजिब है.

- वहीं मोदी ने सपा और बसपा को लेकर कहा कि - पिछले कुछ दिनों से इन दोनों पार्टियों ने नई तरकीब चालू कि है, ये दोनों पार्टियां चाहती हैं कि हम भले हार जाएं पर किसी को बहुमत न मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed