फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi name also in voter list of Varanasi Municipal Corporation Executive Election

Varanasi: कार्यकारिणी चुनाव की मतदाता सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम, छह सदस्यों का होगा चुनाव

Fri, 27 Jun 2025 11:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Jun 2025 11:35 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव आज होना है। इसके लिए मतदाता सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 112 सदस्य हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi name also in voter list of Varanasi Municipal Corporation Executive Election
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बनाई गई मतदाता सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 112 सदस्य हैं। सूची में 100 पार्षदों के अलावा 2 सांसद, 5 विधानसभा सदस्य और 5 विधान परिषद सदस्य शामिल हैं। जो चुनाव की स्थिति में वोट डालने आ सकते हैं। 

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में यदि मतदान की आवश्यकता पड़ी तो भाजपा पार्षदों के अलावा भाजपा के विधायक और विधान परिषद सदस्यों को वोट डालने के लिए बुलाया जाता है। इसी प्रकार सपा और कांग्रेस भी अपने-अपने जनप्रतिनिधियों को वोट डालने के लिए बुलाते हैं। इसके लिए संबंधित पार्टी की ओर से अपने अपने जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन


सूची में बतौर सांसद पीएम के अलावा चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह हैं। इनके अलावा विधानसभा सदस्यों में शिवपुर विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उत्तरी विधायक व राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा विधान परिषद सदस्यों में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह के अलावा सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, स्थानीय प्राधिकारी की एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें; शायद हम सुधर जाएं...: गंदगी करने वालों को माला पहनाएगा वाराणसी नगर निगम, स्वच्छता के लिए की गई अनूठी पहल

टाउनहॉल में कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आज 
नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 9, सपा के 2 और कांग्रेस के 1 सदस्य हैं। इस बार भाजपा के 5 और कांग्रेस के 1 समेत छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनका चुनाव करने के लिए शुक्रवार को 12 बजे टाउनहॉल में बैठक बुलाई गई है। छह सदस्य का नामांकन होने पर निर्विरोध और सातवां नामांकन होने पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed