{"_id":"685e31fe1b9d80ca670ab165","slug":"varanasi-municipal-corporation-will-garland-those-who-litter-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायद हम सुधर जाएं...: गंदगी करने वालों को माला पहनाएगा वाराणसी नगर निगम, स्वच्छता के लिए की गई अनूठी पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायद हम सुधर जाएं...: गंदगी करने वालों को माला पहनाएगा वाराणसी नगर निगम, स्वच्छता के लिए की गई अनूठी पहल
Fri, 27 Jun 2025 11:24 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:24 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी नगर निगम में स्वच्छता के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत अब गंदगी करने वाले लोगों को माला पहनाकर शर्मिंदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के तहत माला पहनाकर समझाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : नगर निगम
विस्तार
वाराणसी शहर में गंदगी करने वालों को माला पहनाकर और ताली बजाकर नगर निगम शर्मिंदा कर रहा है। स्वच्छता के लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की ओर से अनूठी पहल की गई है। उनकी टीम लगातार शहर में भ्रमण कर रही है। जो खुले में पेशाब कर रहे व्यक्ति का ताली बजाते हुए माला पहनाकर शर्मिंदा कर रही है। जिन जगहों पर इस प्रकार की पहल की गई वहां गंदगी कम होने लगी है।
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन के पास एक व्यक्ति खुले में यूरिनल कर रहा था। जिसे माला पहनाकर उसको सम्मानित करते हुए लज्जित किया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, दूरदर्शन केंद्र के पास सार्वजनिक स्थानों पर यूरिनल करने वालों, पान, गुटका खाकर थूकने वालों का ताली बजाकर, माला पहना कर शर्मिंदा किया गया।
विज्ञापन
पहल का हुआ असर
इसके जरिये लोगों को जागरूक किया गया कि आपकी ओर से शहर को गंदा किया जा रहा है। इससे शहर की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही उन्हें आसपास बने शौचालयों एवं यूरिनल के बारे में बताया गया। दूरदर्शन केंद्र पर जब फॉलोअप लिया गया तो पाया गया कि बीते 3 दिनों में काफी सुधार आया है। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: पूर्वांचल में जिस हाईवे की सर्विसलेन से गुजरेंगे कांवड़िए, वहां 13 जगहों पर हो गए गड्ढे
आईईसी एक्सपर्ट सरिता तिवारी, डाक्यूमेंट मैनेजर प्रीति सिंह को लगाया गया है। जिनकी टीम लगातार शहर के वार्डों पर नजर बनाए हुए है। टीम लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक कर रही है। घर के लोगों को दो डस्टबिन रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।