फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Narendra Modi 76th birthday 76-meter chunri offered to maa Ganga in Varanasi

‘बार-बार ये दिन आए, तुम जियो हजारों साल’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर गूंजे गीत, मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित

Thu, 17 Sep 2026 11:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 17 Sep 2026 11:07 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित की गई। इस दौरान नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi 76th birthday 76-meter chunri offered to maa Ganga in Varanasi
मां गंगा को 76 मीटर चुनरी अर्पित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मां गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। यह आयोजन सामने घाट पर पूरे विधि विधान से किया गया। इस दौरान नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन


चुनरी को प्रसाद स्वरूप जरूरतमंदों में वितरित किया गया। कार्यक्रम में ‘बार-बार ये दिन आए, तुम जियो हजारों साल’ जैसे गीत गूंजे। ‘शांताकारं भुजगशयनम्’ सहित वैदिक मंत्रों का पाठ भी हुआ। आरती के बाद लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयकारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा। राजेश शुक्ला नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आयोजन में राजेश शुक्ला, सुभाष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, लल्लन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के उद्देश्य और उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य समावेशी विकास करना है। इसका मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित भारत बनाना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास और गरीब कल्याण देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed