फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM modi will visit varanasi on 15 july will give projects 1500 crore of gift to people

पीएम मोदी का काशी आगमन: 1550 करोड़ की देंगे सौगात, डीजीपी और प्रमुख सचिव ने जाना सुरक्षा-व्यवस्था का हाल, जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 12 Jul 2021 12:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 12:13 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आने वाले हैं। वह 5 घंटे तक काशी में रहेंगे। वह काशी विश्वनाथ धाम घूमेंगे, साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर भी देखेंगे। सुरक्षा को देखते हुए डीजीपी और प्रमुख सचिव ने वाराणसी में कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। पीएम मोदी इस साल पहली बार वाराणसी का दौरा करेंगे। इससे पहले वे पिछले साल देव दीपावली पर काशी आए थे।

विज्ञापन
PM modi will visit varanasi on 15 july will give projects 1500 crore of gift to people
डीजीपी और प्रमुख सचिव ने कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आएंगे। इसकी जानकारी जिला प्रशासन के पास आ गई है। पांच घंटे के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 1550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। वह रुद्राक्ष के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने भी जाएंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जनसभा भी प्रस्तावित हो रही है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि पीएमओ को कार्यक्रम फाइनल करना है। प्रधानमंत्री तकरीबन 1550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें ग्रामीण पेयजल योजना को शामिल किया गया है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के अलावा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यक्रम की रूपरेखा अभी तय होना बाकी है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम आना भी बाकी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आगमन पर काशी वासियों को सौगात देने के साथ ही संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में जनसभा करेंगे। इस सभा में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कम से कम लोगों को ही इसमें बुलाने की रणनीति बन रही है। पीएम के आगमन के मद्देनजर रविवार सुबह डीजीपी मुकुल गोयल और प्रमुख सचिव आरके तिवारी ने शहर के संभावित कार्यक्रम स्थलों का सुरक्षा-व्यवस्था  को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने सभी विभागों को अलर्ट किया है। अभी पूरा कार्यक्रम पीएमओ को फाइनल करना है। फिर भी प्रशासन अपनी तैयारियों को मुकम्मल करने में लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि संपूर्णानंद में जनसभा अभी प्रस्तावित है। लेकिन अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है। यहां की सभा के लिए कोविड प्रोटोकाल प्राथमिकता पर है।

मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग के अलावा डॉक्टरों की टीम रहेगी। जानकारी के अनुसार, बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बीएचयू, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली सभा, काशी विश्वनाथ मंदिर तक के कार्यक्रम को फाइनल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed