{"_id":"66d948411603704b6a019024","slug":"pm-modi-will-virtually-inaugurate-the-vande-bharat-train-from-kashi-to-deoghar-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, देवघर के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, देवघर के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन
Thu, 05 Sep 2024 11:27 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:27 AM IST
सार
काशी से देवघर का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कैंट स्टेशन पर खड़ी नई वंदे भारत को पीएम मोदी 15 सितंबर को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
Vande Bharat Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ और देवघर के बैद्यनाथ धाम के बीच सफर वंदे भारत से यात्री कर सकते हैं। कैंट स्टेशन के गूलर यार्ड में खड़ी आठ कोच की नई वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को वर्चुअल हरी झंडी दिखा सकते हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नई रैक देवघर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों के अनुसार टाटानगर से प्रधानमंत्री दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के साथ इस वंदे भारत को भी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। हालांकि कैंट स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित ने बताया कि अभी शेड्यूल आया नहीं है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
रेलवे ने वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन छह अक्तूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक होगा। ट्रेन नंबर 04624 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को वैष्णो देवी कटरा से रात 11:45 बजे चलने के बाद जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, अंबाला, सहारनपुर होते हुए अगले दिन वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में 04523 वाराणसी-श्री वैष्णो देवी कटरा विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी, जो उसी दिन सहारनपुर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचने का समय है।
वापसी में 04523 वाराणसी-श्री वैष्णो देवी कटरा विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी, जो उसी दिन सहारनपुर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचने का समय है।