फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will stay more than three hour in his constituency at start new era

आज साढ़े तीन घंटे अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे पीएम मोदी, करेंगे नए युग की शुरुआत, बनेगा इतिहास

Mon, 12 Nov 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 12 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
PM modi will stay more than three hour in his constituency at start new era
- फोटो : self

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को दोपहर बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन घंटे तक यहां रुकेंगे। प्रधानमंत्री का यह 15वां दौरा वाराणसी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिहाज से बेहद खास साबित होने वाला है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 2413 करोड़ रुपये की सौगातें देंगे। साढ़े तीन घंटे के दौरे में बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, दीनापुर एसटीपी और रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल सहित 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और सात परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डॉ. सत्यपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सहित कई अन्य मंत्री मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी सीधे रामनगर जाएंगे और जल परिवहन परियोजना के शुभारंभ के बाद वाजिदपुर गांव स्थित सभास्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां सभा के साथ ही रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन, दीनापुर एसटीपी सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आने से पहले केंद्रीय राजमार्ग और जल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर बाद ढाई बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से वह मल्टी मॉडल टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करने रामनगर जाएंगे। आरएन टैगोर जलपोत से आए कंटेनर को रिसीव कर वाराणसी से हल्दिया के बीच गंगा में जल परिवहन की शुरू आत करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री एयरपोर्ट लौटेंगे फिर बाबतपुर फोरलेन के रास्ते अपराह्न चार बजे वाजिदपुर सभा स्थल पहुंचेेंगे। सभा के बाद देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा में जल परिवहन भी 12 नवंबर को पूरा होगा। गंगा के रास्ते कारोबार को नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल की जेट्टी पर एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में विशेष क्रेन से पहला कंटेनर उतार कर गंगा में जल परिवहन की शुरुआत करेंगे।

पेप्सिको का 16 कंटेनर लेकर एमवी आरएन टैगोर जलपोत शुक्रवार शाम को आ चुका है। इस विशेष आयोजन के लिए जलपोत को सुसज्जित किया जा रहा है। वाराणसी में जलपोत पर उर्वरक, बिल्डिंग मैटेरियल लोड कर उसे कोलकाता रवाना किया जाएगा।

रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की तैयारी
रामनगर से एयरपोर्ट जाने के बाद प्रधानमंत्री अपने काफिले के साथ बाबतपुर फोरलेन को देखते हुए वाजिदपुर पहुंचेंगे। बाबतपुर से वाजिदपुर के बीच रोड शो में प्रधानमंत्री जनता का अभिवादन करेंगे। रोड शो के रास्ते में मौजूद लोग पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। करीब साढे़ तीन बजे प्रधानमंत्री का काफिला बाबतपुर से चलेगा। पीएम इस दौरान फोरलेन पर चहलकदमी भी कर सकते हैं।

बाबतपुर से वाजिदपुर तक होगा रोड शो

रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकाप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से पीएम मोदी काफिले के साथ लोकार्पित होने वाली बाबतपुर फोरलेन को देखते हुए वाजिदपुर गांव में सभा स्थल पहुंचेंगे। बाबतपुर से वाजिदपुर के बीच रोड शो में प्रधानमंत्री जनता का अभिवादन करेंगे। इस दौरान वहां मौजूद लोग पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे।

रोड शो की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक करीब साढे़ तीन बजे प्रधानमंत्री का काफिला बाबतपुर से चलेगा और धीमी रफ्तार से आगे बढ़ेगा। सूत्रों की मानें तो पीएम इस दौरान गाड़ी से उतर कर कुछ दूर तक सड़क पर चहलकदमी भी कर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी की सौगात से बदलेगी काशी की सूरत

15वें दौरे पर वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के इस उपहार से काशी की सूरत बदल जाएगी। रिंग रोड, रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन, दीनापुर एसटीपी, सीवरेज पंपिंग स्टेशन सहित अन्य परियोजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिलेगा।

16 किलोमीटर लंबे रिंग रोड गाजीपुर के संदहा से आजमगढ़ को मुख्य मार्ग को क्रॉस कर जौनपुर के हरहुआ तक बनाई गई है। 261.09 करोड़ रुपये की योजना से कैंट पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से दूसरे जिलों को जाने वाली गाड़ियों को कैंट होकर जाना पड़ता था। अब इन मार्गों से आने वाले वाहनों को दूसरे जिलों में जाने में आसानी होगी।

17.5 किमी बाबतपुर फोरलेन पर एक फ्लाईओवर भी है। बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। आने वाले दिनों में जब फुलवरिया फोरलेन का काम पूरा हो जाएगा तो बाबतपुर से बीएचयू जाने के लिए यह काशी की रफ्तार को और बढ़ा देगी। फिलहाल अभी कैंट और कचहरी होकर लोगों को शहर में आना पड़ेगा।

काशी ने मुझे अद्वितीय प्रेम दिया: प्रधानमंत्री

काशी आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपने प्रति काशी के अनूठे प्रेम का इजहार किया है। प्रधानमंत्री ने तीन ट्वीट से काशी आने की जानकारी और विकास का भरोसा दिया। शनिवार को ट्वीट कर पीएम ने कहा, काशी ने मुझे अद्वितीय प्रेम दिया है। ये प्राचीन शहर को और मजबूती प्रदान करने के लिए जिन आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की हकदार हैं, उसे वह देने का मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं।

पीआईबी के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है कि इस महीने के 12वें दिन मैं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन के लिए काशी में रहने की उम्मीद करता हूं। इसमें शहर और शेष यूपी, विशेष रूप से पूर्वांचल पर एक परिवर्तनीय प्रभाव होगा। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज के ट्वीट पर लिखा एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना, जो वाराणसी के लोगों के लिए आराम की सुविधा को बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed