फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will once again give the gift of development to the residents of Kashi, will inaugurate 60 Atal school

Varanasi: काशीवासियों को एक बार फिर विकास की सौगात देंगे पीएम मोदी, 60 अटल विद्यालयों का करेंगे लोकार्पण

Sat, 26 Aug 2023 08:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 26 Aug 2023 08:07 AM IST
सार

फुलवरिया फोरलेन का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने ही किया था। अब फोरलेन का ज्यादातर हिस्सा बनकर तैयार है। एक लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है। दूसरे लेन पर कुछ काम बचा है।

विज्ञापन
PM Modi will once again give the gift of development to the residents of Kashi, will inaugurate 60 Atal school
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी व प्रदेशवासियों को एक बार फिर विकास की सौगात देंगे। सितंबर अंत तक काशी से प्रदेश के 60 अटल विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही फुलवरिया फोरलेन काे जनता को समर्पित करेंगे। नमो घाट के दूसरे और तीसरे फेज के काम का लोकार्पण संभव है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Viral Video: बुर्के में छात्राओं के सामूहिक डांस के वीडियो से बवाल, मुकदमा दर्ज, आखिर क्या है मामला?

विज्ञापन

फुलवरिया फोरलेन का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने ही किया था। अब फोरलेन का ज्यादातर हिस्सा बनकर तैयार है। एक लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है। दूसरे लेन पर कुछ काम बचा है। इसे सितंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह फोरलेन शहर के प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी। बाबतपुर एयरपोर्ट जाना भी आसान हो जाएगा। दोनों लेन चालू होने के बाद जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर अटल आवासीय विद्यालय बन गए हैं। दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कक्षाएं चलेंगी। इससे पहले ही प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण कराने की तैयारी है। इसी तरह वाराणसी के गंजारी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास होगा। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही बीसीसीआई की टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed