फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Viral Video: Video of objectionable group dance of girl students in burqa, case filed by Hindu Jagran Manch

UP Viral Video: बुर्के में छात्राओं के सामूहिक डांस के वीडियो से बवाल, मुकदमा दर्ज, आखिर क्या है मामला?

Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
सार

15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर के एक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक छात्रों के दल द्वारा एक नृत्य किया गया था । इस कार्यक्रम में एक विशेष समुदाय के छात्रों द्वारा नकाब पहनकर एक गीत प्रस्तुत किया गया। इस गीत में साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने वाली बातें कही गई हैं।

विज्ञापन
UP Viral Video: Video of objectionable group dance of girl students in burqa, case filed by Hindu Jagran Manch
UP Viral Video: बुर्के में छात्राओं के सामूहिक डांस के वीडियो से बवाल, मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक डिग्री कॉलेज में बीते स्वतंत्रता दिवस पर एक समुदाय की छात्राओं के दल द्वारा किए सामूहिक नृत्य का मामला तूल पकड़ लिया। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजय राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रिंसिपल और मैनेजर सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार बीते 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर के एक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओें के दल द्वारा सामूहिक नृत्य किया गया था। एक विशेष समुदाय की छात्राओं ने नकाब पहनकर गीत प्रस्तुत किया था। गीत में सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वाले बोल कहे गए।
विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम प्रिंसिपल और मैनेजर और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना के संबंध में कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अजय राय की तहरीर के आधार पर कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4.50 मिनट का है वीडियो

जिस वीडियो के चलते यह मामला तूल पकड़ रहा है, उसमें दस छात्राएं डांस करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो करीब 4.50 मिनट का है। वीडियो के अंत में वहां मौजूद सभी दर्शक और टीचर तालियां बजाते दिखाई दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed