PM Modi करेंगे उद्घाटन: दुनिया को क्षय रोग उन्मूलन की नई राह दिखाएगा बनारस, 24 से 26 तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
क्षय रोग उन्मूलन के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर वाराणसी में 24 से 26 मार्च तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षय रोग उन्मूलन पर वाराणसी में तीन दिनों तक देश के साथ ही विदेशों के विशेषज्ञ मंथन करेंगे। 24 से 26 मार्च तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत समेत 10 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ही राज्यों के भी स्वास्थ्य मंत्री और क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में काम करने वाले विशेषज्ञ सहित एक हजार से अधिक लोग जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
क्षय रोग उन्मूलन के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। तीन दिवसीय आयोजन भी इसी के उपलक्ष्य में हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही टीबी मरीजों के बेहतर उपचार के लिए नई दवा, जांच की तकनीक की जानकारी विशेषज्ञों की ओर से दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि विभागीय स्तर पर आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही उनसे संपर्क कर इलाज, जांच आदि की जानकारी भी ली जा रही है।
जिला क्षय रोग अधिकारी, आशा भी होंगी शामिल
जमीनी स्तर पर टीबी मरीजों की जांच, इलाज के साथ ही उन्हें समय-समय पर जागरूक करने, पोषण पोटली वितरित करने, निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण कराने में अहम भूमिका निभाने वाले कई जिलों के जिला क्षय रोग अधिकारी और चयनित आशाओं को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। इन लोगों को क्षय रोग उन्मूलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।
उद्घाटन के बाद दो दिन होगी अहम बैठक
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 24 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यहां केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री और अन्य देशों, राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की मौजूदगी में क्षय रोग उन्मूलन पर आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। पहले दिन के कार्यक्रम के बाद नदेसर स्थित तारांकित होटल में 25-26 मार्च को अहम बैठक भी होगी।