फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will inaugurate india carpet expo by video conferencing in varanasi

बनारस में इंडिया कारपेट एक्सपो आज से, पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे उद्घाटन

Sun, 21 Oct 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 21 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will inaugurate india carpet expo by video conferencing in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बनारस के बड़ालालपुर में स्थित पण्डित दीनदयाल हस्तकला संकुल में रविवार से से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे।
विज्ञापन


कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के अध्यक्ष महावीर प्रताप शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि सरकार सहयोग करे तो विश्व बाजार पर भारत का 50 प्रतिशत कब्जा हो सकता है।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय कार्पेट फेयर के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति इरानी, वाणिज्य सचिव अनूप वाधवान और विकास आयुक्त (हस्त शिल्प) शांतमनु मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 आयातकों ने कराया पंजीकरण

PM Modi will inaugurate india carpet expo by video conferencing in varanasi
demo pic
एक्सपो में 270 निर्यातकों के स्टाल के लिए छह हजार वर्ग फीट का क्षेत्रफल बांटा गया है जबकि 300 आयातकों ने भागीदारी के लिए पंजीकरण कराया है। खास बात यह है कि हर एक्सपो में 20 प्रतिशत आयातक नए होने के अलावा निर्यातक अपने नवीन उत्पादों के साथ भाग लेते हैं।

उजबेकिस्तान और घाना जैसे नये देशों के आयातक भी आ रहे हैं। परिषद के प्रथम उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि विश्व बाजार में अभी भारत की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार ब्याज और ड्रा बैक दरों में थोड़ा सहयोग करे तो हमारी हिस्सेदारी 50 प्रतिशत हो सकती है।

हैंडनाटेड कालीनों के दिन बहुरने वाले हैं। इसलिए कि दूसरे देश मशीन मेड पर जोर दे रहे हैं। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है तथा चीन ने हैंडनाटेड का उत्पादन बंद कर दिया है, जिसका लाभ भारत को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed