फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi will give return gift to varanasi people on his birthday

पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर काशीवासियों को देंगे रिटर्न गिफ्ट

Sun, 16 Sep 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 16 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
PM modi will give return gift to varanasi people on his birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम काशी में करीब 18 घंटे प्रवास करेंगे। दौरे के दौरान पीएम मोदी पहले दिन अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाएंगे।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 18 सितंबर को जनता से सीधा संवाद कर वाराणसी के लोगों को रिटर्न गिफ्ट देकर वह नई दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रम में मामूली फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना है पर माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री बीएचयू में दो नई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री 17 सितंबर को नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय में 200 बच्चों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद प्रोजेक्टर द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट क्लास का अवलोकन करेंगे और रीड टू रूम को देखेंगे। देर शाम कूड़े पर सकरात्मक काम करने वाले काशी विद्यापीठ के कुछ छात्र-छात्राओं से डीरेका में प्रधानमंत्री बात करेंगे।

सुबह बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में जनसभा से पहले प्रधानमंत्री काशी की जनता को आईपीडीएस, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के दो उपकेंद्रों का लोकार्पण कर तोहफा देंगे। बीएचयू में क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान, वैदिक विज्ञान केंद्र और अटल इंक्यूबेशन सेंटर के शिलान्यास के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 17 सितंबर को रात में शहर में भ्रमण के साथ-साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा सकते हैं। मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारियां चल रही हैं। एसपीजी ने शुक्रवार को मंदिर परिसर का जायजा लिया है। 

संवरने लगा शहर

PM modi will give return gift to varanasi people on his birthday
पीएम के आने को लेकर चल रही तैयारियां - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी संभावित रूटों पर टूटी सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। नगर निगम और पीडब्लूडी तेजी से काम में जुटे हैं ताकि प्रधानमंत्री के आगमन तक शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त और काफी हद तक साफ सुथरी नजर आएं। नगर क्षेत्र की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त की जा रही हैं।

सड़कों के दोनों किनारों और डिवाइडरों को साफ किया जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर, डीरेका और बीएचयू प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हैं। इसलिए महमूरगंज, रथयात्रा, मंडुवाडीह, मलदहिया, सिगरा, फातमान रोड की मरम्मत करने का काम शुरू हो गया है। इन सड़कों के गड्ढों को गिट्टियां भरकर पाटा गया।

वहीं डीरेका से लेकर बीएचयू तक तैयारियां चल रही हैं। डीरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर तीन हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू किया गया। 30 स्क्वायर मीटर के एक हेलीपैड में 38 हजार ईंटो का प्रयोग किया जाएगा। गेस्ट हाउस में भी साफ सफाई के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीरेका में प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

बीएचयू एम्फीथिएटर मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते अधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए मंच बनाया जा रहा है। पूरे मैदान में सफाई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed