फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will do virtual inaugurat Mayor conference in varanasi glimpse of cleanliness of Banaras and Pune

काशी में महापौर सम्मेलन: पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, दिखेगी न्यू अर्बन इंडिया की झलक

Wed, 15 Dec 2021 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Dec 2021 05:43 PM IST
सार

वाराणसी के बड़ालालपुर में तीन दिवसीय मेयर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 17 दिसंबर को करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will do virtual inaugurat Mayor conference in varanasi glimpse of cleanliness of Banaras and Pune
वाराणसी में आशुतोष टंडन का प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में 17 दिसंबर से होने वाले अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में देशभर से आने वाले महापौर के सामने काशी, पुणे और महाराष्ट्र के स्वच्छता मॉडल की तस्वीर प्रदर्शित की जाएगी। ताकि यहां स्वच्छता के मॉडल के आधार पर अन्य शहरों में लोगों को जागरूक किया जा सके।

विज्ञापन


बड़ा लालपुर के टीएफसी में होने वाले अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे देश से मेयर इस सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। अब तक 100 महापौरों ने सम्मेलन में आने की सहमति जताते हुए नगर निगम को सूचित कर दिया है। सम्मेलन की खास बात यह होगी कि इसमें न्यू अर्बन इंडिया व बदलते यूपी की झलक दिखेगी।
विज्ञापन


सूबे के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि न्यू इंडिया व बदलते यूपी की झलक व विकास कार्यों की एक प्रदर्शनी शुक्रवार को टीएफसी में लगाई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी तीन दिन चलने वाले इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 व 19 दिसम्बर को यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए भी खोल दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि 17 दिसंबर की सुबह 10 बजे शुरू होने वाले मेयर सम्मेलन को पूरे देश के लोग विभिन्न शहरों में 4800 जगहों पर सुनेंगे। सम्मेलन को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। 

लघु फिल्म का होगा प्रदर्शन,विकास की लगेगी प्रदर्शनी

सम्मेलन में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा न्यू अर्बन इंडिया थीम का प्रस्तुतीकरण और लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय विकास पर लघु फि ल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी एवं स्मार्ट सिटी वाराणसी की ओर से तैयार की गई एक फिल्म भी दिखाई जाएगी।

सम्मेलन में महापौर नगर निगम पुणे, महाराष्ट्र, सूरत द्वारा भी स्वच्छ भारत मिशन के बारे में प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। सम्मेलन में न्यू अर्बन इंडिया और बदलते उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग की उपलब्धियों पर भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 

मेयर करेंगे बाबा का दर्शन, गंगा आरती से पहले क्रूज की भी सवारी

देश के विभिन्न शहरों से अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन में आने वाले महापौर श्री काशी विश्वनाथ धाम जाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। पड़ाव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन स्थल जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद मूर्ति का देखेंगे।

शाम को गंगा आरती से पहले क्रूज की भी सवारी करेंगे बनारसी लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन को लेकर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। देश में ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, ऐसे में सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों को कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य रूप से लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed