{"_id":"5be85d95bdec2269845aa56e","slug":"pm-modi-will-come-varanasi-and-give-gift-may-projects-of-2400-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज वाराणसी आ रहे हैं पीएम मोदी, देंगे 2400 करोड़ की सौगात, मेगा रोड शो की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वाराणसी आ रहे हैं पीएम मोदी, देंगे 2400 करोड़ की सौगात, मेगा रोड शो की तैयारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को 2400 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। साढ़े तीन घंटे के दौरे में बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, दीनापुर एसटीपी और रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल सहित 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा काशी के विकास से जुड़ी सात परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री दोपहर बाद ढाई बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से रामनगर पहुंच कर मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। पीएम यहां आरएन टैगोर जलपोत से आए कंटेनर को रिसीव करने के साथ ही वाराणसी से हल्दिया के बीच गंगा में जल परिवहन की शुरूआत करेंगे।
पढ़ेंः वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, हेलीकॉप्टर से निहारेंगे जगमग काशी का नजारा
विज्ञापन
यहां 35 मिनट रुकने के बाद प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट लौटेंगे बाबतपुर फोरलेन पर रोड शो करते हुए रिंग रोड स्थित वाजिदपुर गांव में जनसभा स्थल जाएंगे। हालांकि इस बारे में अधिकृत तौर पर घोषणा नहीं की गई है लेकिन जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गई है।
जनसभा के बाद देर शाम वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। रविवार को पीएम आगमन की तैयारियों और परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं के साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों को सजाया संवारा गया है।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी को तैयार कर लिया गया है। दीपावली जैसा माहौल बनाने के लिए शहर में जगह-जगह एलईडी, फसाड और फोकस लाइट लगाकर सजाया गया है। शहर के बड़ी इमारतों को लाइटिंग से उसकी खूबसूरती निखारी गई है। बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, रामनगर का मल्टी मॉडल टर्मिनल और दीनापुर एसटीपी को रंगीन लाइटों से जगमग किया गया है। बाबतपुर फोरलेन के पोल पर तिरंगी लाइट लगाई गई है। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे के फव्वारों को चला दिया गया है।
पढ़ेंः वाराणसी के 15वें दौरे में एक तीर से कई निशाने साधेंगे प्रधानमंत्री मोदी
2413 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने काशी आ रहे प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी है। शहर के सरकारी कार्यालयों, भवन और प्रतिष्ठानों को दीपावली की तरह ही रंगीन लाइट से सजाया गया है। इसमें कई भवनों पर स्थाई तौर पर लाइटिंग कर दी गई है। इसके अलावा घाटों पर फसाड लाइटिंग की गई है। बनारस की खूबसूरत तस्वीरों को भी जगह-जगह होर्डिंग के माध्यम से बताने की कोशिश की गई है। बनारस के पुल, पोल सहित अन्य जगहों पर एलईडी लाइटिंग की गई है।

लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं
लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं
बाबतपुर वाराणसी फोरलेन-812.59
रिंग रोड फेज 1-759.36
मल्टी मॉडल टर्मिनल-208
दीनापुर एसटीपी-186.48
सीवरेज पंपिंग स्टेशन-34.01
इंटरसेप्शन सीवर और पंपिंग मेन कार्य-155.87
आईपीडीएस का अतिरिक्त कार्य-139.41
तेवर ग्राम पेयजल योजना-27.9
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रावास-1.70
परमानंदपुर में आश्रय योजना-1.53

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
रामनगर में इंटरसेप्शन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क-72
किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य-2.36
एनएच-7 पर काम-3.16
लहरतारा बीएचयू मार्ग पर फुटपाथ-20.99
डोमरी में हेलीपोर्ट का निर्माण-4.94
ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र-4.44
सर्किट हाउस में मीटिंग हाल का सुंदरीकरण-3.24
(परियोजनाओं की लागत राशि करोड़ रुपये में हैं।)