{"_id":"5b9a1b08867a557fe25369cb","slug":"pm-modi-will-celebrate-his-birthday-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी की जनता के साथ जन्मदिन मनाने 17 को आएंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की जनता के साथ जन्मदिन मनाने 17 को आएंगे पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से करेंगे सीधा संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 68वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ 17 सितंबर को मनाएंगे। प्रधानमंत्री 17 सितंबर की शाम को वाराणसी आएंगे और डीरेका में आयोजित स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 18 सितंबर को जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे और दोपहर बाद यहां से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ इसकी चर्चा की। काशी आगमन पर पीएम करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इस दौरान रिंग रोड के चालू होने की संभावना है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम के 68वें जन्मदिन पर जिले के 68 दलित बस्तियों में विशेष सफाई अभियान होगा। जिले के 68 स्थानों पर मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे। यही नहीं पीएम के संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं को पीएम की ओर से काशी में हुए विकास के संबंध में खुला पत्र दिया जाएगा। साथ ही मेरी काशी पुस्तिका बांटी जाएगी।
विज्ञापन
इस काम को पार्टी कार्यकर्ता अंजाम देंगे। संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने सभी विधायकों और पदाधिकारियों को हिदायत दी है कि हर विधानसभा में कम से कम 50 हजार मतदाताओं का नाम जोड़ा जाए।
इसके अलावा गलत लोगों के नाम हटाए जाएं। इस काम को मन लगा के करें ताकि किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार अपने अपने विधानसभाओं में करें।

बनारस में दिखना चाहिए बदलावः सीएम योगी
बनारस में सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों को प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया और पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सूची मांगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर उन्हें बदलाव दिखना चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी है कि शहर में सफाई अभियान चले और कहीं भी कूड़े का एक टुकड़ा भी नहीं हो।
सीएम योगी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा की और घरों में प्रवासियों को ठहराने के लिए लोगों के रुझान की भी जानकारी ली। प्रशासन की ओर से तैयार कार्ययोजना में कई विभागों को नए सिरे से प्लानिंग करने का निर्देश दिया।
सोनभद्र से बुधवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यो के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि अगर पांच दिन बाद प्रधानमंत्री वाराणसी आएं तो आप लोग तैयार हैं। अधिकारियों से सकरात्मक जवाब मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची तैयार की जाए।