फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi will become a member of Municipal Corporation House for the third time

Varanasi News: तीसरी बार नगर निगम सदन के सदस्य बनेंगे पीएम मोदी

Sat, 22 Apr 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will become a member of Municipal Corporation House for the third time
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी नगर निगम सदन के सदस्य बनेंगे। निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सदन की पहली बैठक के साथ ही वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पदेन सदस्य हो जाएंगे। यह पहला ऐसा सदन होगा, जिसमें तीसरी बार प्रधानमंत्री सदस्य होंगे।दरअसल, नगर निगम सदन में चुने हुए जनप्रतिनिधि भी सदस्य होते हैं। ऐसे में वाराणसी की संसदीय सीट से दो बार सांसद चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दखल नगर निगम में भी है। नगर निगम के रिटायर्ड केशव पांडेय ने बताया कि नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 6 (ग) के तहत संसदीय क्षेत्र का सांसद, राज्यसभा का सदस्य नगर निगम का भी सदस्य होता है। कार्यकारिणी के चुनाव में सांसद भी मत दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय सीट से दो बार सांसद चुने गए हैं और वर्ष 2014 से 2017 तक वह पहली बार सदस्य रहे। इसके बाद वर्ष 2017 से 2022 के कार्यकाल में उनकी सदस्यता दोबारा रही। चुनाव के बाद सदन का गठन होने के बाद वह तीसरी बार सदस्य बनेंगे। उत्तर प्रदेश से जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह देश के प्रधानमंत्री बने हैं, लेकिन इनका संसदीय क्षेत्र नगर निगम में नहीं था। नेहरू फूलपुर से, लालबहादुर शास्त्री इलाहाबाद से, इंदिरा गांधी रायबरेली, राजीव गांधी अमेठी, विश्वनाथ प्रताप सिंह फतेहपुर लोकसभा और चंद्रशेखर बलिया लोकसभा से चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed