फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi wave, 9 of the Purvanchal seats win by Apna Dal (S)

मोदी लहर में अपना दल (एस) ने जीतीं कांग्रेस से ज्यादा सीटें

Sun, 12 Mar 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 12 Mar 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
PM Modi wave, 9 of the Purvanchal seats win by Apna Dal (S)
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
 पीएम नरेंद्र मोदी की लहर में पूर्वांचल की 11 सीटों पर अपना दल सोनेलाल की संयोजक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा संग विधानसभा चुनाव लड़ा। शनिवार को पार्टी का 11 में से 9 सीटों पर कब्जा हो गया है। बता दें कि कांग्रेस को सात सीटें ही मिली हैं। 
विज्ञापन


जीत के बाद केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया। गठबंधन से चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने वाली पार्टी अपना दल (एस) के जीते प्रत्याशियों में से किसी एक को मंत्री बनाने की भी संभावना है।
विज्ञापन


पार्टी ने बनारस में सेवापुरी, फतेहपुर में जहानाबाद, इलाहाबाद में सोराव, प्रतापगढ़ में सदर, विश्वनाथगंज, बस्ती के शोहरतगढ़, सोनभद्र के दु्द्धी, जौनपुर के मड़ियाहू, मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। इसके अलावा इलाहाबाद की दो सीट हड़ियां और प्रतापपुर में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के पास एकमात्र बनारस की रोहनिया सीट अनुप्रिया पटेल के पास थी। 2014 में प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज के विधायक राजाराम पांडेय की मृत्यु के बाद जब उपचुनाव हुआ तो यह सीट अपना दल के आरके वर्मा को मिली थी। इस हिसाब से पार्टी को कुल सात सीटों का फायदा हुआ है। 


अपना दल (एस) की संयोजक और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में पार्टी ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था।

कहा क‌ि इस जीत का श्रेय पीएम और अमित शाह के अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को देती हूं। उन्हीं के परिश्रम का यह परिणाम जीत के रूप में मिला। 
 

पूर्वांचल की आठ में से चार सीटें सुहेलदेव भासपा की झोली में

PM Modi wave, 9 of the Purvanchal seats win by Apna Dal (S)
bjp worker in varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में पहली बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की झोली में आठ में से चार सीटें मिली हैं। भाजपा से गठबंधन करके पार्टी ने चुनाव लड़ने की योजना बनाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी भरपूर साथ दिया।

अजगरा सहित कई विधानसभाओं में जाकर अमित शाह ने जनसभाओं को संबोधित किया। जिसका परिणाम शनिवार को देखने को मिला। सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आठों सीटों पर धुआंधार प्रचार किया।

इस दौरान उन्हें भाजपा का भरपूर सहयोग मिला। पार्टी बनारस के अजगरा, गाजीपुर के जखनिया, जहूराबाद, कुशीनगर के रामकोला सीट पर पार्टी को जीत मिली है। इसके अलावा मऊ के सदर, बलिया के बांसडीह, आजमगढ़ के मेहनगर, जौनपुर के शाहगंज की सीट पर पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पार्टी के प्रदेश महासचिव ने बताया कि 27 अक्टूबर 2002 को पार्टी का गठन सारनाथ स्थित सुहेलदेव पार्क में किया गया था। 2007 से लेकर 2017 तक के चुनावों में पार्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार पार्टी ने जीत का स्वाद चखा है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को सारनाथ स्थित सुहेलदेव पार्क में आएंगे। जीत के श्रेय पर कहा कि यह गठबंधन और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed