फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi vs mamta banerjee war: pm modi in every kashiwasi home

'काशी में घर-घर मोदी, ममता की नहीं बचेगी जमानत'

Sat, 03 Apr 2021 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Apr 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
PM modi vs mamta banerjee war: pm modi in every kashiwasi home
ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल के चुनावी सरगर्मी के बीच अब बनारस का सियासी तापमान बढ़ने लगा है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए ट्वीट के बाद भाजपा नेताओं ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वर्ष 2014 में कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से भाग्य आजमाने की कोशिश की थी, मगर काशी की जनता ने उन्हें हकीकत से रुबरू करा दिया था।
विज्ञापन


काशी के घर घर में मोदी हैं और अगर ममता बनारस से चुनाव लड़ीं तो उनकी जमानत जब्त होनी तय है। प्रबुद्ध लोगों के शहर काशी ने पीएम मोदी को अपना बेटा बनाया है। अब बनारस और मोदी एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे।- सुरेंद्र नारायण सिंह, विधायक रोहनिया
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में हार देखकर तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी बौखलाई हुई हैं। पहले भी बहुत लोग मैदान में उतर कर लौट चुके हैं। प्रधानमंत्री की छवि वैश्विक है और विपक्ष का कोई नेता उनके सामने खड़ा नहीं हो सकता है।- लक्ष्मण आचार्य, उप नेता, विधान परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन


दीदी फिलहाल अपनी चिंता करें। उनसे बंगाल संभल नहीं पाया और वे बात बनारस की कर रही हैं। उन्हें काशी में सन्यास के बारे में सोचना चाहिए।
मीना चौबे, प्रदेश मंत्री, भाजपा

टीएमसी और उसके नेता अब बंगाल से विदाई के बाद ख्याली पुलाव पका रहे हैं। दीदी को बनारस में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलेगी।
विद्या सागर राय, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed