फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi visiting tomarrow in varanasi after won lok sabha election 2019

बाबा का आशीर्वाद लेने कल काशी आएंगे पीएम, जानें कार्यकर्ताओं ने क्या रखा है खास

Sun, 26 May 2019 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visiting tomarrow in varanasi after won lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से दूसरी बार मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 27 मई की सुबह अपने संसदीय क्षेत्र काशी आएंगे। पहले वह बाबा विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे और दूसरी बार सांसद चुनने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे।

विज्ञापन


चुनाव में बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के बाद वह लौट जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब नरेंद्र मोदी बतौर कार्यवाहक प्रधानमंत्री आएंगे। पीएम ने अपने आगमन की सूचना ट्विटर पर दी।
विज्ञापन


झंडा, बैनर से सजाया जाएगा विश्वनाथ मंदिर मार्ग :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को लेकर भाजपा की बैठक गुलाब बाग स्थित कार्यालय में हुई। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम सुबह 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन और इसके बाद सड़क मार्ग से बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हस्तकला संकुल जाएंगे, जहां प्रदेश से लेकर जिले स्तर तक के पदाधिकारियों के अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। लिहाजा, पुलिस लाइन से लेकर विश्वनाथ मंदिर मार्ग को झंडा और बैनर से सजाया जाएगा। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।

आज आएगी एसपीजी, आठ आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा की कमान :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों का दल रविवार को शहर पहुंच जाएगा। बाबतपुर एयरपोर्ट और पुलिस लाइन में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक कर एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।

अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपैड, काशी विश्वनाथ मंदिर और बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान आठ आईपीएस अधिकारी संभालेंगे। आईपीएस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में 24 एडिशनल एसपी, 40 डिप्टी एसपी, 18 थानाध्यक्ष, 200 दरोगा, 90 हेड कांस्टेबल और 1800 कांस्टेबल के अलावा 20 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे।

साथ ही 2,500 पुलिसकर्मी गैर जनपद से आएंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एएसएल बैठक के बाद फोर्स की ब्रीफिंग के अलावा डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के हेलीकॉप्टरों का टच एंड गो रिहर्सल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed