फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pm modi visit varanasi today Prime Minister narendra modi inspect MCH wing built in BHU and do discussions on preparations for coronavirus third wave

वाराणसी में पीएम मोदीः बीएचयू में बने एमसीएच विंग पहुंचे प्रधानमंत्री, तीसरी लहर को लेकर तैयारियों पर की चर्चा

Thu, 15 Jul 2021 02:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 02:16 PM IST
सार

जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बीएचयू में बने एमसीएच विंग पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टर्स से मंत्रणा की और मेडिकल उपकरणों के बारे में जानकारी भी हासिल की।

विज्ञापन
Pm modi visit varanasi today Prime Minister narendra modi inspect MCH wing built in BHU and do discussions on preparations for coronavirus third wave
वाराणसी में पीएम मोदीः बीएचयू में बने एमसीएच विंग पहुंचे प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बीएचयू में बनकर तैयार 100 बेड के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग (एमसीएच विंग) का भी उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एमसीएच विंग पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टर्स से मंत्रणा की और मेडिकल उपकरणों के बारे में जानकारी भी हासिल की। साथ ही कोविड की तैयारियों पर जिलाधिकारी, आईएमएस के निदेशक, सीएमओ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन को भी देखा।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहीं। इससे पहले जनसभा को संबोधत करते हुए भी प्रधानमंत्री ने बीएचयू में बने एमसीएच विंग का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि बनारस अब पूर्वांचल का मेडिकल हब बन रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू में 100 बेड के एमसीएच विंग, 100 बेड के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान और दीनदयाल अस्पताल में 50 बेड के एमसीएच विंग का उद्घाटन किया। बीएचयू मुख्य द्वार के पास 29.63 करोड़ की लागत से बना क्षेत्रीय नेत्र संस्थान भी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मॉडयूलर ओटी, ग्लूकोमा क्लीनिक, स्पेशल क्लीनिक बनाया गया है। 100 बेड पर यहां मरीज भर्ती भी किए जाएंगे। इसके बन जाने से न केवल वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के अन्य जिलों यहां तक कि बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तक के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। 2018 में इसकी आधारशिला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी, अब वहीं इसका उदघाटन भी उन्होंने ही किया।

कोरोना की तीसरी लहर से पहले मिली सौगात, इलाज में होगी सहूलियत

Pm modi visit varanasi today Prime Minister narendra modi inspect MCH wing built in BHU and do discussions on preparations for coronavirus third wave
बीएचयू में बनकर तैयार 100 बेड का एमसीएच विंग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले काशी को स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली। बीएचयू में 100 बेड और दीनदयाल अस्पताल में 50 बेड के एमसीएच विंग का उद्घाटन के बाद अब एक ही छत के नीचे गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों की ओपीडी, भर्ती, जांच, इलाज की सुविधा रहेगी। इसके अलावा दूर दराज से आने वाले नेत्र रोग के मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।  कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से बीएचयू अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में बेड, जांच, इलाज के लिए मारामारी लोगों को करनी पड़ी, उसे देख तीसरी लहर की तैयारी तेज हो गई है।

तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना भी विशेषज्ञ जता रहे हैं, ऐसे में अगर बच्चे संक्रमित हुए तो उनके इलाज में कोई असुविधा नहीं होगी। बीएचयू में एमएस ऑफिस के बगल में 45.50 करोड़ की लागत से बने एमसीएच विंग में बच्चों के लिए ओपीडी, भर्ती के लिए वार्ड के साथ ही पीआईसीयू, एनआईसीयू भी बना है। इसे ऑक्सीजन पाइप लाइन से भी जोड़ा गया है। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में भी 17.30 करोड़ की लागत से 50 बेड का एमसीएच विंग बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed