फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM modi visit varanasi Prime Minister narendra modi inaugurated these projects but waiting for facilities

पीएम का काशी दौराः प्रधानमंत्री ने कर दिया इन परियोजनाओं का उद्घाटन लेकिन सुविधाओं का है इतंजार

Thu, 15 Jul 2021 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Jul 2021 10:52 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आए पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उसमें कुछ का  लाभ लोगों को तत्काल मिलने लगा, जबकि कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका लाभ लेने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
PM modi visit varanasi Prime Minister narendra modi inaugurated these projects but waiting for facilities
पीएम का काशी दौराः 1474 करोड़ रुपये से अधिक की विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ महीने बाद वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 1474 करोड़ रुपये से अधिक की विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उसमें कुछ का तो लाभ लोगों को तत्काल मिलने लगा, जबकि कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका लाभ लेने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसमें मल्टीलेवर पार्किंग गोदौलिया, करौंदी में ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही रो-रो व क्रूज भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी के रामेश्वर तीर्थ धाम में नवनिर्मित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया। पर्यटन सूचना अधिकारी दिव्या तिवारी ने बताया कि यहां 100 पर्यटकों के रहने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


 उधर, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 70 लाख की लागत से निर्मित पीजी ब्लाक और कंप्यूटर लैब का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। प्राचार्य प्रो. यशोधरा शर्मा ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जक्खिनी स्थित कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास का लोकार्पण किया। छात्रावास का अभी काम अधूरा पड़ा है। इसके शौचालय और सीढ़ी के दरवाजे नहीं लग पाए हैं। लोकार्पण के समय भवन के बाहरी हिस्से को सजाया गया था। जबकि अंदर काम चल रहा है।

मल्टीलेवल पार्किंग में नहीं खड़ी हुई कोई गाड़ी

PM modi visit varanasi Prime Minister narendra modi inaugurated these projects but waiting for facilities
गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

पीएम द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद भी गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग में पहले दिन कोई भी गाड़ी नहीं खड़ी हुई। उद्घाटन के दौरान वहां सिर्फ निर्माण संस्था का एक कर्मचारी मौजूद रहा। वहीं पार्किंग के लिए अभी भी टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर होने के बाद पार्किंग स्टैंड का किराया तय हो सकेगा।  पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस परियोजना का जिक्र किया था। 

एक महीने बाद शुरू होगा ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र

वाराणसी के करौंदी में 4.45 करोड़ की लागत से तैयार ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र उद्घाटन के बाद भी पूरी तरह से खाली रहा। वहां न तो आरटीओ से कोई अधिकारी मौजूद रहा न तो कोई अभ्यर्थी डीएल बनवाने के लिए आया। केंद्र में मौजूद गार्ड ने बताया कि एक महीने बाद यहां ड्राइविंग लाइसेंस बनने का कार्य शुरू होगा।

नहीं शुरू हुई रो-रो व क्रूज

गंगा में गुजरात से पहुंची रो-रो और क्रूज का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया। फिलहाल रो-रो और री क्रूज के लिए कोई बुकिंग नहीं हुई। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही रो-रो और फेरी क्रूज का किराया तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed