फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi visit to Varanasi PM will stay in NCOE Sigra for one hour

PM Modi Varanasi Visit: एनसीओई सिगरा में एक घंटे रहेंगे पीएम, दिल्ली से लेकर UP तक के अधिकारियों ने लिया जायजा

Tue, 15 Oct 2024 01:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 15 Oct 2024 01:01 PM IST
सार

वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। पीएम के रूट पर निगम के अधिकारियों को तैनात किया गया है। बता दें कि पीएम अपने दौरे के दौरान एनसीओई सिगरा में एक घंटे रहेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi visit to Varanasi PM will stay in NCOE Sigra for one hour
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

खेल विभाग दिल्ली और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने सोमवार दोपहर सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी (एनसीओई), छात्रावास का निरीक्षण किया। इसका उद्घाटन करने वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनसीओई में करीब एक घंटा रुकेंगे। 

विज्ञापन


इस दौरान पीएम वाराणसी के खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को सिगरा स्टेडियम में खेल सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए खेल विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त सिगरा स्टेडियम के सेंटर आफ एक्सीलेंसी में चार इंडोर खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


निरीक्षण करने वालों में खेल निदेशक दिल्ली अरुण कुमार यादव, क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ आत्म प्रकाश, उपनिदेशक खेल नितिन जायसवाल, साई के सहायक निदेशक सुधांशु द्विवेदी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी में निखरेगा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुनर

अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त एनसीओई सेंटर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसमें चार खेलों मुक्केबाजी, कुश्ती, तलवारबाजी और शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

पीएम के रूट पर निगम के अधिकारियों की हुई तैनाती
पीएम आगमन को ध्यान में रखकर नगर निगम ने बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्टेडियम तक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी प्वाइंटों पर अपर नगर आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। प्रमुख रूटों पर साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों, वाटर टैंकर और अन्य व्यवस्थाओं के लिए सभी तैयारियों को मुकम्मल करने को कहा है। इस रूट पर दवाओं और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed