फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi visit to Varanasi on 23 decemeber rally place under supervision of SPG grand rehearsal and force briefing today

Varanasi News : पीएम मोदी का वाराणसी दौरा कल, एसपीजी की निगरानी में सभास्थल, ग्रैंड रिहर्सल और फोर्स की ब्रीफिंग आज

Wed, 06 Jul 2022 12:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 12:17 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन के अंदर एक बार फिर गुरुवार को लगभग डेढ़ घंटे के लिए वाराणसी आएंगे। इस दौरान वह करखियांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi visit to Varanasi on 23 decemeber rally place under supervision of SPG grand rehearsal and force briefing today
पीएम मोदी की सभा के लिए करखियांव में मंच तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पिंडरा स्थित करखियांव में 23 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रहेगी। दो दिन पूर्व से ही बम निरोधक दस्ता ने जनसभा स्थल पर डेरा डाल दिया है। वहीं एसपीजी अधिकारियों ने मंगलवार की रात से ही पूरे जनसभा स्थल को अपने निगरानी में ले लिया। किसी को भी बगैर अनुमति के जनसभा स्थल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जनसभा स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों के अंदर और बाहर जाते समय दोनों मुख्य द्वार पर तलाशी ली जा रही है। बुधवार को फ्लीट रिहर्सल और फोर्स की ब्रीफिंग की जाएगी। पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एक डीआईजी, चार एसपी, 10 एएसपी, 32 सीओ, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर की संख्या 465, महिला सब इंस्पेक्टर की संख्या 35, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की संख्या 1800, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई की संख्या सात, ट्रैफिक पुलिस की संख्या 80 और पांच कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल
इसके अलावा बम डिस्पोजल दस्ता, फायर ब्रिगेड और खुफिया सुरक्षा एजेंसी मौजूद रहेगी। प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसजी, एटीएस कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया विभाग के अधिकारियों के जिम्मे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



करखियांव में ही फोर्स की ब्रीफिंग की जाएगी और बाबतपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक फ्लीट रिहर्सल किया जाएगा। हाईवे के दोनों लेन की तरफ साफ-सफाई, रंगरोगन और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सड़क किनारे लगाए गए पीलर में कंटीले तार को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
पढ़ेंः कल बनारस आएंगे पीएम मोदी: अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ 21 सौ करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, देखें पूरी सूची

प्रधानमंत्री के मंच के ठीक सामने विराजेंगे अतिविशिष्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभास्थल पर दो लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। बैरिकेडिंग के अंदर दो लाख से अधिक फाइबर कुर्सियां लगा दी गई हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच के ठीक सामने बैरिकेडिंग के बाद अति विशिष्ट लोगों के लिए सोफे और वीआईपी कुर्सियां लगाई जा रही हैं। हाईवे से सटे जनसभा स्थल पर पहुंचने के लिए अलग-अलग द्वार भी बनाए जा रहे हैं। 
पढ़ेंः पीएम मोदी का काशी आगमन: जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

जनसभा स्थल का पेट्रोलियम मंत्री ने किया निरीक्षण

PM Modi visit to Varanasi on 23 decemeber rally place under supervision of SPG grand rehearsal and force briefing today
जनसभा स्थल का पेट्रोलियम मंत्री ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल की तैयारियों को मंगलवार शाम केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परखा। बनास डेयरी और पार्टी पदाधिकारियों संग व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंच पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग चर्चा की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जनसभा स्थल में पेयजल, शौचालय, पार्किंग के बारे में भी अमूल के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी और अन्य सुरक्षा से जुड़े लोगों से 20 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात आदि के बारे में पार्टी पदाधिकारियों संग चर्चा की। लगभग 37 मिनट बाद जनसभा स्थल से केंद्रीय मंत्री रवाना हो गए।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रैली प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, काशी क्षेत्र संयोजक प्रवासी प्रकोष्ठ अजय सिंह, प्रोटोकाल प्रभारी शैलेश पांडेय, नवरतन राठी, संजीव सिंह, सरोज चौबे, अभिषेक सिंह राजपूत आदि भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ेंः आज सोनभद्र आएंगे सीएम योगी: 500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, कार्यक्रम स्थल सुरक्षाकर्मियों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed