{"_id":"61766b0402d8971e20600f5a","slug":"pm-modi-visit-to-varanasi-ayushman-bharat-health-infrastructure-mission-launched-cm-yogi-welcomed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी का वाराणसी दौरा: देश की दूसरी बड़ी योजना का किया शुभारंभ, सीएम योगी ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा: देश की दूसरी बड़ी योजना का किया शुभारंभ, सीएम योगी ने किया स्वागत
Mon, 25 Oct 2021 01:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन सहित काशी की तमाम परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर पीएम का उनकी काशी में स्वागत किया।
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को पांच हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने के लिए पहुंच गए हैं। जनसभा स्थल मेहंदीगंज से उन्होंने रिमोट से देश की दूसरी बड़ी योजना आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की। पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इससे पहले हेलीपैड पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान जनपद के आला अधिकारी भी हेलीपैड पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री इस समय मंच पर मौजूद हैं और जनसभा में उपस्थित जन समुदाय का अभिवादन कर रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद हैं ।
प्रधानमंत्री ने 5189 करोड़ की लागत से निर्मित 28 परियोजनाएं का लोकार्पण रिमोट दबाकर किया। जनसभा में मौजूद भीड़ ने ताली बजाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन सहित काशी की तमाम परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर पीएम का उनकी काशी में स्वागत किया।
विज्ञापन
सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जनसभा को संबोधित किया। बताया कि देश में पीएम की पहल से स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, स्वच्छ भारत आदि के जरिए देश के हित में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य परियोजनाओं के अलावा मेडिकल कॉलेज की संकल्पना की रूपरेखा भी पेश की।

बीमारी के लिए खर्च को कम करने के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। बताया कि देश के 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना में लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है। देश में 22 नए एम्स बन रहे हैं, स्वास्थ्य सेवा के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें 64 हजार करोड़ रुपये के प्राविधान के तहत हर जिले को 90-100 करोड़ रुपये स्वास्थ्य के लिए मिल रहा है।