फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pm modi visit in observatory man mahal in varanasi

'मान महल' का मान बढ़ा गए पीएम मोदी, अब तक कोई प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति नहीं गया था यहां

Sun, 07 Jul 2019 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Jul 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
pm modi visit in observatory man mahal in varanasi
म्यूजियम देखने पीएम मोदी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के मान महल में वेधशाला बनने के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री शनिवार को यहां पहुंचा। इससे पहले ना तो किसी राज्य का राजा और ना ही किसी देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने इस अनोखे वेधशाला का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन


वेधशाला में प्रधानमंत्री मोदी के आने से पुरातत्व विभाग के कर्मचारी और उस महल को बनाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय के कर्मचारियों में खुशी थी। राजा मान सिंह ने 1600 ई. में मान महल और घाट का निर्माण कराया।
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 1734 में राजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने इसका निर्माण कराया था। इसके बाद यह पुरातत्व विभाग के अधीन हो गया। तब से मान महल में गिने चुने पर्यटक ही जाते थे, युवाओं की चहलकदमी अधिक रहती थी। ऐसे में यहां आम आदमी कम ही जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा सवाई जय सिंह द्वितीय के निर्माण कराने के 285 साल बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी पहुंचे। उन्होंने मान महल में जाकर केवल वहां की कलाकारी और वेधशाला ही नहीं देखी, बल्कि उन्होंने काशी के इस अनमोल विरासत महल का मान भी बढ़ा दिया। अब लोगों की जुबान पर मान महल और उसका वर्चुअल म्यूजियम का नाम सुनने को मिलने लगा है।

यही नहीं प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही काशी की जनता सपरिवार शाम को महल को देखने पहुंची, हालांकि प्रधानमंत्री के आगमन के चलते शनिवार को किसी भी बाहरी पर्यटक के आने पर रोक लगी थी, जिससे लोगों को निराशा ही हाथ लगी।

पहली बार पहुंचे प्रधानमंत्री :
भारतीय पुरातत्व संग्रहालय के अधीक्षण पुरातत्व विद नीरज सिन्हा ने बताया कि बनने के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां आया है, जो बहुत ही अच्छा लगा। प्रधानमंत्री ने बड़े ही शिद्दत के साथ एक-एक चीज को देखा। छत पर जाकर वेधशाला का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed