{"_id":"589987a44f1c1b9452379362","slug":"pm-modi-varanasi-will-be-center-of-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी को चुनाव प्रचार का केंद्र बनाएंगे पीएम मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी को चुनाव प्रचार का केंद्र बनाएंगे पीएम मोदी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 07 Feb 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा में मोदी की रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में काशी को चुनाव प्रचार का केंद्र बनाएंगे। वाराणसी, मिर्जापुर और जौनपुर में क्रमश: तीन, चार और पांच मार्च को पीएम की चुनावी सभाओं का कार्यक्रम तय हो गया है।
इस दौरान पीएम तीनों जिलों की 22 सीटों के लिए रैलियां करेंगे। पीएम के आने का कार्यक्रम सोमवार शाम भाजपा के काशी क्षेत्रीय कार्यालय को मिल गया है। भाजपा ने फिलहाल बनारस में आठ में से पांच सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।
मिर्जापुर में पांच में से चार और जौनपुर में नौ में से सात सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूती प्रदान करने के लिए पीएम आएंगे। जानकारी मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने सभा के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेनियाबाग, जगतपुर, टाउनहाल, कटिंग मेमोरियल, नेशनल इंटर कॉलेज, डीरेका, बीएचयू का नाम सुझाया गया है। मंच पर हर विधानसभा में प्रत्याशियों को बुलाया जाएगा।
पीएम का भाषण खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशियों के साथ प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारी होंगे। जो इन प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट मांगने की अपील करेंगे।
पीएम के आगमन से पूर्व वाराणसी संसदीय क्षेत्र की विधानसभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो भी होगा। इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है।