फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi varanasi visit: welcome by banaras handicrafts symbol of Kashi Vishwanath Dham on angavastra

वाराणसी: शादाब और मुमताज द्वारा तैयार किए अंगवस्त्र से हुआ पीएम मोदी का स्वागत, काशी विश्वनाथ धाम के प्रतीक चिह्न हैं अंकित

Mon, 25 Oct 2021 11:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 Oct 2021 11:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मेहंदीगंज में जनसभा को संबोधित किया। उनके स्वागत के लिए एक खास तरह का अंगवस्त्र तैयार किया गए थे। जिन्हें सीएम योगी ने पहनाए।

विज्ञापन
PM Modi varanasi visit: welcome by banaras handicrafts symbol of Kashi Vishwanath Dham on angavastra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के युवा शिल्पी शादाब आलम और मास्टर शिल्पी मुमताज अली द्वारा तैयार अंगवस्त्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत हुआ। मेहंदीगंज में जनसभा के दौरान मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम को जरी जरदोजी से निर्मित अंगवस्त्र पहनाया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार अंगवस्त्र मैरून कलर का है। इस पर जरी से स्वर्णिम अक्षरों में काशी लिखकर उभारा गया है। बाबा विश्वनाथ के मंदिर की आकृति, त्रिशूल और पताका को भी उकेरा गया है। नीचे चांदी की जरी से गंगा की लहरों को दर्शाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख एल मंडाविया, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, मेयर मृदुला जायसवाल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5189 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में 5189 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही देश की बड़ी योजना आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर तंज भी कसा। काशी का विकास, देश के हेल्थ केयर सिस्टम, 100 करोड़ कोरोना डोज, वोकल फॉर लोकल जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

रिंग रोड किनारे मेंहंदीगंज में पीएम मोदी जनसभा की शुरुआत हर-हर महादेव के उद्घोष से की। जनता से संवाद करते हुए कहा कि आप लोग इजाजत दें तो बोलना शुरू करुं? भोजपुरी में दीपावली और छठ समेत आगामी पर्वों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश ने कोरोना महामारी से अपनी लड़ाई में 100 करोड़ वैक्सीन डोज के बड़े पड़ाव को पूरा किया है।

बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से, मां गंगा के अविरल प्रताप से, काशीवासियों के अखंड विश्वास से, सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन का अभियान सफलता से आगे बढ़ रहा है। काशी में तो शिव और शक्ति निवास करते हैं, काशी में कष्ट और क्लेश से मुक्त कराती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed