फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit Traffic diversion at Samne Ghat to BHU

PM Modi Visit: पीएम के आगमन को लेकर काशी में कल लागू रहेगा रूट डायवर्जन, सामनेघाट से BHU की ओर नहीं आएंगे वाहन

Thu, 22 Feb 2024 04:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 22 Feb 2024 04:04 PM IST
सार

PM Modi Varanasi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर रूट डायवर्जन प्लान किया गया है। शुक्रवार को सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इस क्रम में सामनेघाट पुल पश्चिमी से किसी भी प्रकार का वाहन बीएचयू चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Traffic diversion at Samne Ghat to BHU
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी दौरे को देखते हुए 22 और 23 फरवरी को शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वीवीआईपी के स्वतंत्रता भवन कार्यक्रम स्थल और संत रविदास मंदिर कार्यक्रम को देखते हुए 23 फरवरी की सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस की शहरवासियों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से वाहन लेकर निकलें।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात राजेश पांडेय ने बताया कि 23 फरवरी को सामनेघाट पुल पश्चिमी से किसी भी प्रकार का वाहन बीएचयू चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। रामनगर चौराहा से पड़ाव या विश्वसुंदरी पुल के रास्ते अपने गंतव्य निकलेंगे। किसी भी बड़े वाहन, बस आदि को भिखारीपुर, बीएलडब्लू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को लठिया की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो मोहनसराय, रोहनियां, चांदपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। किसी भी वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को चांदपुर की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


करखियांव में दस घंटे का होगा रूट डायवर्जन
एडीसीपी यातायात के अनुसार जौनपुर से आने वाले वाहनों को जलालपुर चौराहा से करखियांव नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें बाईं ओर मोड़ दिया जाएगा। थानागद्दी, चंदवक, सिंधौरा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। करखियांव अमूल प्लांट, बनास डेयरी कार्यक्रम व भीड़ को देखते हुए 23 फरवरी की सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट की ओर नहीं जाएंगे वाहन
दो पहिया वाहन के अतिरिक्त किसी भी वाहन को बाबतपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को परमपुर अंडरपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो जंसा, कपसेठी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। हरहुआ फ्लाईओवर पर केवल एयरपोर्ट जाने वाले वाहन ही जा सकेंगे। लखनऊ व जौनपुर की तरफ यात्रा करने वाले वाहन हरहुआ चौराहा से डायवर्जन का पालन करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। लखनऊ व जौनपुर की तरफ यात्रा करने वाले वाहन पुलिस चौकी बाबतपुर से बड़ागांव थाना की तरफ डायवर्ट होंगे, वह बसनी, कपसेठी, मड़ियाहू होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed