फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi Varanasi Visit There will be 11 hours diversion in city tomorrow read this news before leaving home

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री के आगमन पर आज शहर में 11 घंटे रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

Thu, 07 Jul 2022 09:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Jul 2022 09:05 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार करीब सवा घंटे के प्रवास पर वाराणसी आएंगे। पीएम के काशी आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit There will be 11 hours diversion in city tomorrow read this news before leaving home
पीएम के दौरे को लेकर वाराणसी में की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देख शहर में सात जुलाई को 11 घंटे ( सुबह नौ से शाम सात बजे) का डायवर्जन रहेगा। वीवीआईपी आगमन से पूर्व 15 मिनट पहले ट्रैफिक रोका जाएगा। पुलिस लाइन, एलटी कॉलेज अर्दली बाजार से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के पास पीएम के आगमन के दौरान डायवर्जन रहेगा। हालांकि, एंबुलेंस और शव वाहन मुक्त होंगे। 

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार, पुलिसलाइन चौराहे से एलटी कॉलेज अर्दली बाजार से भोजूबीर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे की तरफ मोड़ा जाएगा। अंबेडकर चौराहा से किसी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को जेपी मेहता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो सेंट्रल जेल सिकरौल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन


जेपी मेहता तिराहा से सर्किट हाउस, भोजूबीर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा, इन वाहनों को सेंट्रल जेल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भोजूबीर से कोई भी वाहन एलटी कॉलेज अर्दली बाजार की तरफ नहीं जाएगा, इन वाहनों को मछली मंडी से मोड़ दिया जाएगा, जो महावीर मंदिर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वहीं, चौकाघाट चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अंधरापुल कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

जगतगंज अमर उजाला तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को लकड़ मंडी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। साजन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

सिगरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सिगरा पेट्रोल पंप की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को आकाशवाणी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो आकाशवाणी महमूरगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

रोडवेज बसों के लिए डायवर्जन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रोडवेज बसों के लिए भी डायवर्जन किया गया है।  जौनपुर से आने वाले रोडवेज व प्राइवेट बसों को तरना फ्लाईओवर के नीचे रोका जाएगा, यह बसें तरना से ही लौट जाएंगी। आजमगढ़ से आने वाले रोडवेज  व प्राइवेट बसों को (रिंगरोड) गोइठहां पर ही रोका जाएगा।

वहीं, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र एवं मिर्जापुर की तरफ से आने वाले रोडवेज व प्राइवेट बसों को चांदपुर चौराहा पर ही रोक दिया जायेगा, यह बसें चांदपुर चौराहा से ही वापस होंगी। गाजीपुर से आने वाले रोडवेज व प्राइवेट बसों को संदहा (कमिश्नरेट बॉर्डर) से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed